दुर्ग | न्यूज़ डेस्क | नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप 1 नवंबर 2020 से प्रारंभ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से नगर निगम दुर्ग के 10500 से अधिक गरीब हितग्राहियों को लाभ पहुॅचाया गया है। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रतिदिन चार वार्डो में शिविर का आयोजन किया जाता है । अब तक कुल 195 शिविर आयोजित किया जा चुका है। वर्तमान में दुर्ग शहर के स्लम क्षेत्रों में प्रतिदिन 4 शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक संख्या में श्रमिक हितग्राहियों द्वारा इलाज हेतु रुचि दिखाई दे रहा है। साथ ही साथ प्रति वार्डो में निगम के अधिकारियों द्वारा श्रमिक कार्ड का भी पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में शहर के सभी वार्ड जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने वार्ड में स्वास्थ्य के प्रति स्लम क्षेत्र के निवासियों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है । इसके साथ ही मितानिनें और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा भी लोगों को इसकी जानकारी देकर जागरुक करने के साथ उनकों स्वास्थ्य लाभ प्रदान की जा रही है। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन एवं इस योजना के नोडल अधिकारी सुशील कुमार बाबर के मार्गदर्शन मंे सुचारु रुप से दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत संचालन किया जा रहा है।
आज वार्ड क्रं0 37 आजाद वार्ड, वार्ड 54 पोटियाकला, वार्ड 19 शहीद भगत सिंह वार्ड, और वार्ड 32 ब्राम्हणपारा ढीमर पारा के स्वास्थ्य शिविरों में कुल 263 हितग्राहियों ने नाम दर्ज कराकर 211 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य जांच कराकर निःशुल्क दवाई प्राप्त किये। 43 लोगों ने ब्लडप्रेशर व शूगर की जांच कराये। इस दौरान वार्ड पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी ने स्वयं अपना ब्लडप्रेशर जांच करायी। वहीं 22 हितग्राहियों ने मजदूर कार्ड का पंजीयन कराया। कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को मिलपारा गौराचैरा के पास डिपरा पारा में, पुलगांव वार्ड साहू भवन बजरंग चैक में, आदित्य नगर जोन कार्यालय के मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय में, और कंडरापारा सामुदायिक भवन मन्नु गुप्ता स्टूडियो के पास स्लम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जावेगा। वार्ड निवासियों से अपील है कि स्वास्थ्य शिविर में पहुॅचकर अपना व अपने परिवार के स्वास्थ्य की जांच कराकर निःशुल्क दवाई प्राप्त करें ।