December 29, 2020

Join With Us


जनपद शिक्षा केन्द्र में दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा मूल्यांकन शिविर हुआ सम्पन्न : मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किये गये विकलांगता प्रमाण पत्र




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र बालाघाट में कलेक्टर दीपक आर्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती उमा महेश्वरी के निर्देशानुसार पी.एल. मेश्राम (डीपीसी), श्रीष थानथराटे (एपीसी आई.ई.डी) एवं नरेन्द्र राणा (बीआरसी) के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के चिकित्सा मूल्यांकन शिविर कार्यक्रम का आयोजन जनपद शिक्षा केन्द्र बालाघाट परिसर में 29 दिसंबर को सम्पन्न हुआ । पंजीयन उपरांत बच्चों को दिव्यांगता के अनुसार उनके कक्ष में उपस्थित कराकर चिकित्सा जांच कराई गई ।

साथ ही दिव्यांग बच्चों को विकलांगता प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किये गये । एल्मिको टीम जबलपुर द्वारा उपकरण हेतु 84 दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन किया गया । इस अवसर पर मेडिकल बोर्ड बालाघाट से जिला स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आर.के. मिश्रा, डॉ. वी.के. गांधी, डॉ. विनय समद, डॉ. गीता बाकेड़े के साथ ही एल्मिको टीम जबलपुर से डॉ. संजीवनी पेंडको, डॉ. नीरज मोर्य ऑडियोलॉजिस्ट, डॉ. सी.एन. पांडे फैब्रिकेटिंग आदि मौजूद रहे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE