बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र बालाघाट में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नगर पालिका बालाघाट द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका बालाघाट द्वारा नगरीय क्षेत्र बालाघाट के पांच विभिन्न स्थानों पर शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया गया है। इसके अंतर्गत 30 दिसंबर को वार्ड नंबर-33 मोतीनगर में महिला एवं बाल विकास कार्यालय के सामने एवं 31 दिसंबर को समता भवन वार्ड नंबर-13 में शिविर लगाया जायेगा। इन शिविरों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विजय कुमार सेन, श्रीमती सरोज मेश्राम, श्रीमती गीता धुवारे, संबंधित वार्ड के प्रभारी एवं सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई है। इन शिविरों में प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगें।
सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 24 दिसंबर को शासकीय प्राथमिक शाला ढीमरटोला वार्ड नंबर-01 में शिविर लगाया गया था और इस शिविर में 47 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये है। इसी प्रकार 26 दिसंबर को शासकीय प्राथमिक शाला देवटोला वार्ड नंबर-04 में लगाये गये शिविर में 21 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये है। 28 दिसंबर को शासकीय प्राथमिक शाला सरेखा में आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाया है। आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत 05 लाख रुपये तक के नि:शुल्क स्वास्थ्य उपचार की सुविधा प्राप्त करने के लिए सभी पात्र लोगों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों का लाभ उठायें और शिविर में अपने दस्तावेज लेकर आयें।
आयुष्मान भारत निरामयम योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को गंभीर बीमारियों में 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क उपचार का लाभ दिया जायेगा। इस योजना में सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं, वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है। पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड अपने पास के लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर एवं ग्राम पंचायत भवन में जाकर बना सकतें है। कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी., आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुंचना है। आयुष्मान कार्ड की सेवा प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क 30 रूपये नियत है।