मुंबई | ऋषि भट्ट | प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए बहुत सुखद एहसास होता है | इस दौरान वे तमाम तरह के सपने पालकर रखती है | अगर प्रेगनेंसी फिट और हेल्दी हो, तो ये वक्त और भी ज्यादा खुशियों भरा हो जाता है | 25 साल की मिया मैकिन के साथ भी ऐसा ही हो रहा था, जब तक उन्हें हॉस्पिटल जाकर ये नहीं पता चला कि उनकी प्रेगनेंसी दरअसल उनके लिए जानलेवा है |
लाइफस्टाइल ब्लॉगर मिया अपने आपको स्वस्थ समझ रही थीं. उन्होंने साल भर में अच्छा-खासा वज़न घटा लिया था और अपने स्लिम लुक को लेकर भी वे काफी खुश थीं. उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि अचानक घटा हुआ उनका वज़न उनके लिए अच्छा नहीं है|
इसी बीच उन्हें थोड़ा अजीब सा महसूस होने लगा, तो मियां को लगा कि ये उनकी प्रेगनेंसी की वजह से है | अपनी ज़िंदगी की सबसे खौफनाक सच्चाई का पता उन्हें तब चला, जब वे अक्टूबर 2019 को हेल्थ चेक अप के लिए अस्पताल पहुंचीं |
ऐसे में जब उनका वज़न अपने आप घटने लगा, तो वे काफी खुश थीं | हमेशा से पतली होने की चाहत ने उन्हें घटते हुए वज़न पर चिंतित होने के बजाय खुश होने का मौका दिया | उनके पेट में जब दर्द हुआ और वे थकी-थकी महसूस कर रही थीं, तो उन्हें आशंका हुई कि वे प्रेगनेंट हैं |
अपने हेल्थ चेक अप पर जाकर उन्होंने डॉक्टर्स से भी कहा कि शायद वे प्रेगनेंट हैं. हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें उनकी बढ़ी हुई हार्टबीट के बारे में बताया और जल्दी ही साफ कर दिया कि वे प्रेगनेंट तो बिल्कुल नहीं हैं | उन्हें अस्पताल में ही बाकी टेस्ट कराने के लिए रोक लिया जाता है |
मिया की एक्स-रे रिपोर्ट ने उनकी खराब तबियत और घटे हुए वज़न की सच्चाई खोलकर रख दी | आराम से बैठी हुई मिया को डॉक्टर ने बताया कि उनके चेस्ट में ट्यूमर है, जो कैंसर भी हो सकता है |
मिया को ये बात पता चलने के बाद गहरा सदमा लगा, फिर भी वे इस बात को लेकर खुश थीं कि उन्हें अपनी खराब तबियत की सच्चाई आखिरकार पता चल गई. उन्हें नाम का दुर्लभ कैंसर था | दिसंबर 2019 में उन्हें थायरॉयड कैंसर का भी पता चला, जो उनके गले को खराब कर रहा था |
हालांकि इसे साल 2021 में ऑपरेशन के बाद ठीक कर दिया गया | कीमोथेरेपी के चलते अब उनका कैंसर भी ठीक हो चुका है, लेकिन अब उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है | वे अब अपनी सर्वाइवल स्टोरी से इंस्टाग्राम पर लोगों को प्रोत्साहित करती हैं |