September 25, 2021

Join With Us


लंबी उम्र जीते हैं गंदी-गंदी गालियां देने वाले लोग : बीमारियों से रहते हैं,कोसो दूर




मुंबई | ऋषि भट्ट | दुनिया में कुछ लोगों को बात-बात पर गालियां देने की आदत होती है. अगर कोई गालियां देने का आदि है तो वो किसी ही स्थिति में गालियां देता नजर आएगा | चाहे घर हो या बाहर, ऐसे लोग आपको हर जगह गालियां देते नजर आ जाएंगे | वैसे तो गालियां देने वाले लोगों को कोई पसंद नहीं करता लेकिन अब जो नई रिसर्च सामने आई है, उसके बाद आप अगर गालियां नहीं देते हैं, तो देने लगेंगे |

नई रिसर्च में सामने आया है कि जो लोग बात बात पर गालियां बकते हैं वो ज्यादा लंबी जिंदगी जीते हैं| गालियां देने से उनका फ़्रस्ट्रेशन कम होता है | साथ ही दिमाग भी स्वस्थ रहता है |

ऐसे में रिसर्चर्स ने गालियां देने को हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद बताया है| ये स्टडी न्यूजर्सी के कीन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने की थी. साइंस द्वारा प्रूव हो जाने के बाद अब गालियां देने वाले लोग संतुष्ट होंगे | ऐसे लोग अब और दिल खोल कर गालियां देना शुरू कर सकते हैं |

कीन यूनिवर्सिटी ने अपने शोध में यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स को शामिल किया था. इन स्टूडेंट्स के हाथ को बर्फ के पानी में डुबोकर रखा गया | शोध में पाया गया कि जो स्टूडेंट्स इस प्रक्रिया के दौरान गाली दे रहे थे, वो अपने हाथ ठंडे पानी में ज्यादा समय तक डुबोकर रखने में कामयाब हुए |

इस आधार पर रिसर्चर्स ने स्टडी के रिजल्ट में लिखा कि गाली देने के कारण दिमाग की फ़्रस्ट्रेशन कम होती है और इंसान का दिमाग स्वस्थ रहता है |

स्ट्रेस कम होने पर इंसान लंबी जिंदगी जीता है | स्टडी के दौरान पाया गया कि जो लोग गालियां नहीं दे रहे थे वो विकत परिस्थिति में जल्दी हार मान लेते हैं |

उनमें स्ट्रेस ज्यादा होता है और ये उनके मेन्टल हेल्थ को प्रभावित करता है | इस वजह से अब अगर आप गालियां देने वालों से मिले, तो समझ जाएं कि वो आपसे लंबी जिंदगी जियेगा |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE