September 15, 2026

Join With Us


21 हजार के गणेश चंदे पर खूनी झड़प : CCTV फुटेज हुआ वायरल




गुजरात | न्यूज़ डेस्क | गुजरात के वडोदरा के चोखंडी इलाके में गणेशोत्सव के चंदे को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है | यह पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद  हो गई और वीडियो वायरल हो रहा है | मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ वाडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है | पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है | 

घटना 13 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे चोखंडी के वाडा पोल इलाके में हुई | वहां राजस्थान के रहने वाले बिजेंद्रसिंह वाघेला की 'राजस्थान कुल्फी' नाम की दुकान है, जो वे पिछले दो साल से चला रहे हैं | बिजेंद्रसिंह की शिकायत के मुताबिक, पांच दिन पहले हितेश पटनी नाम का व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और गणपति उत्सव के लिए 21 हजार रुपये का चंदा मांगा पैसे देने से इनकार करने पर हितेश ने धमकी दी थी | 

13 सितंबर को दुकान के सामने खड़ी चाइनीज गाड़ी के पास चंदे को लेकर उनके बेटे पर हमला हुआ, जिसमें बाद में मोंटी और पंकज भी शामिल हो गए और जान से मारने की धमकी दी गई | वहीं दूसरे पक्ष के जतिन पटनी का कहना है कि वे 20 साल से 'चोखंडी यूथ फेडरेशन' के नाम से गणपति की स्थापना करते आ रहे हैं | 13 सितंबर को शांतिपू

वहां दुकान मालिक के बेटे महेश वाघेला ने चंदे को लेकर बात छेड़ी, जिससे बहस शुरू हो गई | बहस बढ़ने पर महेश दुकान से लकड़ी का डंडा ले आया और मिनेश पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ हाथ में चोट आई इस दौरान बिजेंद्रसिंह और उनकी पत्नी भी वहां आ गए और गाली-गलौज का आरोप भी लगा है | 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE