September 15, 2026

Join With Us


17 सितंबर से चमक सकती है इन 4 राशियों की सोई किस्मत : पढ़े कौन सी हैं रशिया

सूर्य गोचर से बड़ा पद और पैसा मिलने के प्रबल योग




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | ज्योतिष में सूर्य का गोचर काफी अहम माना जाता है। 17 सितंबर की सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर सूर्य देव सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जायेंगे और फिर 17 अक्टूबर तक यहां विराजमान रहेंगे। सूर्य के इस गोचर का वैसे तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए यह गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। इन राशियों को इस गोचर से बंपर धन लाभ होने की उम्मीद रहेगी। इन राशि वालों की नेतृत्व क्षमता ब

सूर्य गोचर का वृषभ राशि वालों पर प्रभाव

सूर्य देव का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस गोचर से आपको विद्या का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में यह गोचर बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। यदि आप घर या जमीन में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के अच्छे योग बन रहे हैं।

सूर्य गोचर का मिथुन राशि वालों पर प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक का समय आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। भवन का लाभ और वाहन का लाभ मिलेगा। साथ ही माता-पिता का भी खूब सहयोग प्राप्त करेंगे। लेखन, पत्रकारिता, मीडिया, एडिटिंग, पब्लिक रिलेशन,  मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया, शिक्षण, खेल, विज्ञापन और कम्युनिकेशन से जुड़े जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस दौरान आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि वालों पर प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। सूर्य के इस गोचर से आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इस दौरान आपकी कोई इच्छा पुरी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से प्रमोशन, सम्मान या पहचान की प्रतीक्षा कर रहे थे तो यह समय आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस अवधि में आपका नेतृत्व कौशल निखरेगा और आप एक अच्छे बॉस साबित होंगे। पैतृक संपत्ति या रुके हुए आर्थिक मामलों में भी प्रगति संभव है।

सूर्य गोचर का धनु राशि वालों पर प्रभाव

सूर्य के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपका कोई प्रशासनिक कर पूरा हो जायेगा। यदि आप विदेश यात्रा, लंबी यात्रा, उच्च शिक्षा या विदेश में नौकरी पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो यह समय उस दिशा में शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आपके कई काम बन सकते हैं। इस दौरान आपकी वाणी प्रभावशाली होगी जिसका आपको करियर में अच्छा लाभ मिलेगा।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE