December 11, 2020

Join With Us


शिवलिंग पर इन 10 चीजों से अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण : दूर होगी दरिद्रता , शांत होंगे सारे ग्रह




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | शिव पुराण के अनुसार,शिवलिंग पर इन10 चीजों से अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं,दूर होती हैं दरिद्रता,और शांत होंगे सारे ग्रह। सभी देवी-देवताओं में शिवजी का विशेष स्थान है। शिवपुराण के अनुसार इस संपूर्ण सृष्टि की रचना शिवजी की इच्छा से ही ब्रह्माजी ने की है। महादेव की पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कुंडली के ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। यहां जानिए शिव कृपा पाने के लिए ये आसान उपाय…
ये उपाय सोमवार या प्रदोष के दिन करे।
अब जानिये कौन से 10 चीजो से करना है शिव जी का अभिषेक।

  1. जल,
  2. दूध,
  3. दही,
  4. शहद,
  5. घी,
  6. शकर,
  7. ईत्र,
  8. चंदन,
  9. केशर,
  10. भांग (विजया औषधि)
    इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर या एक-एक चीज से शिवजी को स्नान
    करवाये।स्नान करवाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहिये।
    जिस दिन शिव पूजन करना चाहते हैं, उस दिन सुबह स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं। इसके बाद घर के मंदिर में ही या किसी शिव मंदिर जाएं। मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल अर्पित करें।
    जल अर्पित करने के बाद शिवलिंग पर चंदन, चावल, बिल्वपत्र, आंकड़े के फूल और धतूरा चढ़ाएं।उसके बाद उपरोक्त 10 चीजो से शिव लिंग का विधि अनुसार अभिषेक करें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE