September 23, 2021

Join With Us


मुंबई इंडियंस का सामना होगा कोलकाता नाइटराइडर्स : जानिए मैच का हाल




मुंबई | ऋषि भट्ट |आईपीएल के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबु धाबी में टक्कर होगी| मुंबई इंडियंस ने अपना पिछला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स से गंवाया था जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को करारी मात दी थी मुंबई की टीम आठ में से 4 मैच जीतकर आईपीएल अंकतालिका में 5वें स्थान पर है |

वहीं आयन मॉर्गन की अगुवाई वाली टीम केकेआर अंकतालिका में छठे स्थान पर है | इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्माऔर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी हो सकती है| रोहित घुटने में दर्द और हार्दिक मामूली चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेल पाये थे जिसमें कायरन पोलार्ड ने टीम की अगुवाई की थी |

आईपीएल मैच किस समय शुरू होगा |
आईपीएल 2021 का 34वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा. टॉस शाम 7 बजे होगा |

आईपीएल 2021 का 34वां मैच कहां होगा?
आईपीएल 2021 का 34वां मैच 23 सितंबर गुरुवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा |

आईपीएल 2021 का लाइव प्रसारण कहां देखें?
आईपीएल 2021 के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा |

आईपीएल के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं |
आईपीएल 2021 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं इसके
दोनों टीमें इस प्रकार हैं |

कोलकाता नाइट राइडर्स: आयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर , शिवम दुबे, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, टिम सेफर्ट |

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान) क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड , मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE