जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने आजमाया बेटिंग में हाथ , जामुल CMO ने की बॉलिंग

भिलाई | मीनल केडेकर | भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति (सोशल मीडिया जर्नलिस्ट्स फेडरेशन) की ओर से सरकारी अधिकारियों के लिए एक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। यह इस इवेंट का तीसरा साल था। 5 मई को खेले गए फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान उपस्थित हुए | विशिष्ट अतिथि के रूप में जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर , समाज सेवी राजू भाटिया , इंडस्ट्रिलिस्ट मुकुल जैन , भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी परविंदर सिंह ग्रेवाल , हॉस्पिटल GM श्रीकांत उपाध्याय ने शिरकत की | विशेष आंमंत्रित अतिथि ADM वीरेंद्र सिंह , PMGSY के सर्किल हेड बलवंत सिंह पटेल शामिल हुए |

इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें ज़िला प्रशासन, ज़िला पुलिस, PMGSY, इनकम टैक्स, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मैचों के लाइव स्कोर 'CricHeroes' मोबाइल ऐप पर दिखाए गए।


24 मई, 2026 को शुरू हुए इस टूर्नामेंट को अधिकारियों और दर्शकों, दोनों ने बहुत पसंद किया और यह काफी लोकप्रिय रहा। हर टीम ने तीन लीग मैच खेले, जिसके बाद दो सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल हुए। फ़ाइनल में ज़िला प्रशासन और ज़िला पुलिस के बीच मुकाबला हुआ; ज़िला पुलिस जीती और उसने ज़िला प्रशासन को सिर्फ़ 63 रनों पर रोक दिया। ज़िला प्रशासन की टीम ने तय 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 63 रन बनाए। पुलिस टीम के लिए प्रशांत शुक्ला ने 2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मनीष वर्मा ने 2 ओवर में 6 रन देकर2 विकेट लिए। ज़िला प्रशासन के लिए अशफ़ाक अहमद ने सबसे ज़्यादा 12 रन बनाए। वहीं, पुलिस टीम के संजय मनहारे ने 17 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। पुलिस टीम ने सिर्फ़ 3 ओवर और 2 गेंदों में मैच जीत लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान ने सभी खिलाड़िओं को मैन ऑफ़ थे मैच , मैन ऑफ़ थे सीरीज , बेस्ट बैट्समैन , बेस्ट बॉलर , उपविजेता टीम एवं विजेता टीम को ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया | ADM वीरेंदर सिंह ने आयोजक समिति को सराहना करते हुए कहा की ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक हैं | PMGSY के सर्किल हेड बलवंत सिंह पटेल ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन सरकारी विभाग में संचार की कमी को दूर करतें हैं | ऐसे आयोजन निश्चित तौर पर होने चाहिए | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिहति के रूप में उपस्थित परविंदर सिंह ग्रेवाल , पूर्व सेकेट्री अफसर एसोसिएशन भिलाई स्टील प्लांट ने आयोजक समिति को धयवाद प्रेसित किया तथा सफल आयोजन के लिए बधाई दी | होस्पिटल के GM श्रीकांत उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में कहा की खेल सेहत के लिए जरुरी है | और सरकारी अधिकारीयों को शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए इस तरह के आयोजन बहुत आवश्यक हैं |

प्रांतीय अध्यक्ष मनविंदर सिंह भाटिया ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। INJCCS के प्रांतीय अध्यक्ष मनविंदर सिंह भाटिया , प्रांतीय महासचिव सोनम कौर , प्रांतीय कोषाध्यक्ष मीनल केडेकर , प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय कश्यप ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया है | श्री भाटिया ने कहा के राष्ट्रिय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह जी की प्रेरणा और मार्ग दर्शन से यह आयोजन सफलता पूर्वक हुआ है | प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी खिलाडियों का, अधिकारीयों का , आयोजन समिति का और उनसभी को धन्यवाद प्रेषित किया है जिसने इस आयोजन में अपना योगदान दिया है तथा आयोजन को सफल बनाया है | 