August 23, 2026

Join With Us


सांसद बृजमोहन अग्रवाल बने रायपुर संसदीय क्षेत्रवासियों के सच्चे संबल और जीवन रक्षक




सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों व अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 23 गंभीर मरीजों के उपचार हेतु ₹69 लाख की राशि स्वीकृत 


बोन मैरो ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट सर्जरी और कैंसर जैसी गंभीर व असाध्य बीमारियों के इलाज के लिए पीड़ितों को मिला नया जीवनदान


सांसद बृजमोहन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार; कहा— "जनता की सेवा और हर पीड़ित के आंसू पोंछना ही जीवन का एकमात्र ध्येय"


रायपुर । मिनल केड़ेकर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर अपने क्षेत्रवासियों के लिए संकटमोचक और सच्चे जीवन रक्षक साबित हुए हैं। संवेदनशील जननेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले श्री बृजमोहन अग्रवाल के व्यक्तिगत प्रयासों और अनुशंसा पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 23 गंभीर एवं असाध्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज के लिए कुल ₹69,00,000/- (उनहत्तर लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा विधिवत पत्र जारी कर जानकारी दी गई है।


लाखों के महंगे इलाज के आगे बेबस परिवारों को मिला नया जीवन


बोन मैरो ट्रांसप्लांट, रीनल (किडनी) ट्रांसप्लांट, हार्ट सर्जरी, कैंसर और थैलेसीमिया मेजर जैसी जानलेवा बीमारियों का इलाज साधारण और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक क्षमता से कोसों दूर होता है। ऐसे कठिन समय में जब पीड़ित परिवारों के सामने जीवन और मृत्यु का संकट खड़ा था, तब सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगे बढ़कर इन परिवारों का हाथ थामा।


श्री अग्रवाल ने प्रत्येक पीड़ित परिवार के आवेदन को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को त्वरित अनुशंसा भेजी और लगातार फॉलोअप कर प्रत्येक पात्र मरीज के उपचार हेतु ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये) की सहायता राशि स्वीकृत करवाई।


स्वीकृत की गई यह सहायता राशि सीधे उन प्रतिष्ठित अस्पतालों को प्रेषित की गई है जहाँ मरीजों का जीवनरक्षक उपचार चल रहा है। इनमें प्रमुख रूप से इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली (बोन मैरो ट्रांसप्लांट) नारायण हृदयालय / हेल्थ सिटी, बेंगलुरु (बोन मैरो ट्रांसप्लांट व थैलेसीमिया) अपोलो हॉस्पिटल, जुबली हिल्स, हैदराबाद (हार्ट सर्जरी व रीनल ट्रांसप्लांट),मूलजीभाई पटेल यूरोलॉजिकल हॉस्पिटल, नडियाद (गुजरात) (रीनल ट्रांसप्लांट)कोवई मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पिटल, कोयंबटूर (किडनी ट्रांसप्लांट)वॉकहार्ट हॉस्पिटल, नागपुरफोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्रामडॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय एवं श्री बालाजी इंस्टीट्यूट, रायपुर शामिल हैं।


"जनता का दुख-दर्द मेरा अपना दुख-दर्द": बृजमोहन अग्रवाल


 सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता मेरा अपना परिवार है। जब परिवार का कोई सदस्य गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी के दोहरे संकट से जूझता है, तो उसकी पीड़ा मुझे व्यक्तिगत रूप से व्यथित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संवेदनशील नेतृत्व में गरीबों और जरूरतमंदों को समय पर यह सहायता मिल सकी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी पीड़ित भाई-बहन और नौनिहाल शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। जनता की सेवा और हर जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लौटाना ही मेरी राजनीति की सबसे बड़ी पूंजी और ध्येय है।"


पीड़ित परिवारों ने जताया हृदय से आभार


आर्थिक तंगी के कारण जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहे मरीजों और उनके परिजनों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है। परिजनों का कहना है कि बृजमोहन जी ने न केवल एक जनप्रतिनिधि बल्कि एक अभिभावक और देवदूत की तरह खड़े होकर उनके परिजनों की जान बचाई है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE