September 23, 2021

Join With Us


आईपीएल 2021 : धवन ने किया फिर ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा ,राहुल को पीछे छोड़ा




मुंबई | ऋषि भट्ट |आईपीएल 2021 में शिखर धवन की बादशाहत एक बार फिर कायम हो गई है | सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 42 रनों की पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत का आधार रखने वाले धवन ने फिर से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया | धवन ने पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को पीछे छोड़ा | इसके अलावा दिल्ली के इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल 2021 में 400 रनों का आंकड़ा भी पार किया| धवन के नाम फिलहाल 9 मैचों में 422 रन हो गए हैं| उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं|

धवन ने लगातार छठे सीजन में 400 प्लस स्कोर बनाया
आईपीएल में लगातार छठा सीजन है, जब धवन ने 400 से अधिक का स्कोर किया है| ओवरऑल धवन ये कमाल आठ बार कर चुके हैं| दिल्ली के इस बल्लेबाज ने 2011, 2012, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2021 में 400 से अधिक स्कोर किया है| इसके साथ ही धवन ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने सात बार ये कारनामा किया है| आईपीएल में सबसे ज्यादा 400 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (9 बार) के नाम है |

पृथ्वी शॉ टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल
दिल्ली कैपिटल्स के धुरंदर ओपनर पृथ्वी शॉ नौ मैचों में 319 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर आ गए हैं| उन्होंने इस आईपीएल में तीन अर्धशतक जड़ा है | पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल 8 मैचों में 380 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं | तीसरे स्ठान पर मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने 8 मैचों में 327 रन बनाए हैं | चौथे स्थान पर सीएसके के फाफ डुप्लेसी 8 मैचों में 320 रन के साथ है | रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल 14 में 8 मैचों में 284 रन के साथ छठे स्थान पर हैं |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE