मुंबई | ऋषि भट्ट | आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशन स्टेडियम में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 135 रनों का लक्ष्य रखा।
दिल्ली ने इस लक्ष्य को 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने नाबाद 47, शिखर धवन ने 42 और कप्तान ऋष पंत ने नाबाद 35 रन बनाए।