September 22, 2021

Join With Us


अच्छा खाना और तारीफ , पति को खुश रखने के गुर नहीं : 1940 के तरीकों से कैसे बढ़े आगे




मुंबई | ऋषि भट्ट |पति-पत्नी के बीच का रिश्ता ही ऐसा होता है, जो गहरा होने के साथ-साथ तमाम मतभेदों का भी सामना करता है|ऐसे में सवाल ये है कि ऐसा क्या किया जाए कि शादीशुदा ज़िंदगी बिल्कुल प्यार-मोहब्बत से चलती रही|एक महिला ने इसके लिए अपने अनुभव से कुछ गुर बताए हैं, जिस पर इंटरनेट पर विवाद खड़ा हो गया है|

TikTok पर @girlygirluk नाम के अकाउंट से एक वीडियो डाला गया है. इसमें एक महिला पति को खुश रखने के तमाम तरीके बता रही है|
महिला कह रही है कि – मर्दों को खुश रखना ज्यादा मुश्किल नहीं है. उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन उसकी बात से सभी लोग सहमत नहीं हैं|
लोगों की उसकी सोच काफी पुरानी बताई और कहा कि ऐसा ज्यादातर महिलाएं करती ही हैं, फिर भी उनके पार्टनर वफादार नहीं रहते|

महिला के सिखाया- मर्दों को खुश रखना
महिला अपने इस वीडियो में बताती हुई दिख रही है – ‘एक मर्द को अच्छा खाना खिलाना, उसे किस करना, सुंदर-सुंदर कपड़े पहनना, उसके साथ थोड़ा फ्लर्ट करना चाहिए|
इतना ही नहीं वो ये बताती हैं कि घर को स्वर्ग बनाकर रखो, खूब सारी तारीफ़ें करो और उसकी सबसे अच्छी दोस्त बनकर रहो|महिला के मुताबिक मर्दों को खुश रखना खास मुश्किल नहीं होता है, अगर आप उसकी सलाह मानेंगे तो ये और आसान हो जाएगा |
महिला खुद अपनी ज़िंदगी को काफी खुशहाल बताने का दावा करते हुए कहती है, कि ये टिप्स सभी महिलाओं के काम आएंगे|

लोगों को खास पसंद नहीं आई सलाह
इस वीडियो को अब तक 3.5 मिलियन लोग देख चुके हैं. इनमें से 92 हज़ार लोग इसे लाइक कर चुके हैं और 23 हज़ार लोगों ने इस पर अपने कमेंट दिए हैं |
महिला की उम्मीद के विपरीत ज्यादातर लोगों ने उसकी बात को नकार दिया और कहा कि वो गलत वक्त में पैदा हो गई है| एक यूज़र ने कहा कि महिला अभी 1940 में जी रही है|
एक दूसरे यूज़र ने तो यहां तक कि कह दिया कि उन्हें अपने पार्टनर के कपड़े बदलने, पढ़ाने और रात में कहानियां सुनाने जैसे काम भी करने चाहिए. इससे पहले भी कुछ महिलाओं ने अच्छी शादीशुदा ज़िंदगी जीने के लिए पति की सेवा करने जैसे टिप्स दिए थे, जिस पर इंटरनेट पर काफी वाद-विवाद हो चुका है|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE