September 22, 2021

Join With Us


आईपीएल के दूसरे संस्करण पर भी कोरोना कहर : सनराइजर्स के खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजिटिव




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | आईपीएल में एक बार फिर कोरोना घुस गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में आज होने वाले मुकाबले में संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से कुछ घंटे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के टी. नटराजन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

नटराजन को पूरी टीम से अलग रखा गया है। वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं। हालांकि IPL की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि आज का मैच होगा।

मेडिकल टीम ने कुल छह खिलाड़ियों की पहचान की है जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। इनके नाम हैं-

  1. विजय शंकर- खिलाड़ी
  2. विजय कुमार- टीम मैनेजर
  3. श्याम सुंदर जे - फिजियोथेरेपिस्ट
  4. अंजना वी. - डॉक्टर
  5. तुषार केदार - लॉजिस्टिक्स मैनेजर
  6. पी. गणेशन - नेट बोलर

बाकी खिलाड़ियों और अन्य का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया है और उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। आईपीएल के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है |

https://twitter.com/IPL/status/1440613081462177798?s=20

कि आज शाम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला सनराइजर्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच पूर्व समय पर होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE