मुंबई | ऋषि भट्ट | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के 32वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। राजस्थान ने पंजाब के सामने जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य रखा है।
राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और एविन लुईस ने जोरदार पारियां खेलीं, जबकि बाद में महिपाल लोमरोर ने तेजतर्रार 43 रन बनाए। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 5 जबकि मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके।