बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | पॉचवा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धनवंतरी जयन्ती के शुभ अवसर पर 13 नवंबर 2020 को जिला आयुष कार्यालय एवं अधिनस्थ संचालित समस्त आयुर्वेद संस्थाओ में मनाया जायेगा। इस बार पॉचवे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का विश्व आयुर्वेद फॉर कोविड-19 पेंडेमिक रखी गई है और इसी विषय पर आधारित कोविड-19 से बचाव नियंत्रण के लिये जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिवराम साकेत ने बताया कि जन समुदाय के बीच दो गज की दूरी बनाकर कोविड-19 से बचाव एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का संदेश विभिन्न माध्यमो से दिया जायेगा। जिनमें पोस्टर, स्लोगन, फ्लैक्स, परिचर्चा के माध्यम से जन जागरूकता लाई जायेगी।