बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप विश्व निमोनिया दिवस दिनांक 12 नवंबर 2020 को जिले के समस्त स्वास्थ संस्थाओं में आयोजित किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने जिले के समस्त मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर निमोनिया के कारण, इसके लक्षणों की समय पर पहचान, उपचार के बारे में आम जन को जानकारी दें एवं निमोनिया के मरीज पाये जाने पर उन्हें उचित संस्थान पर रेफर किया जाये। जिससे बाल मृत्यु को रोका जा सके ।
मध्यप्रदेश में बाल मृत्यु दर अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है और होने वाली मृत्यु में निमोनिया एक प्रमुख कारण है। जिसमें लगभग 14 प्रतिशत तक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु हो जाती है। अतः जिले की सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वह विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर जिले के सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सीएचओ आशा, आशा सहयोगी, सुपरवाइजर बीसीएम और बीईई माध्यम से निमोनिया के बचाव रोकथाम एवं उपचार संबंधी कार्यशाला करें एवं इसके संबंध में जनमानस में जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करना सुनिश्चित करें।