July 16, 2021

Join With Us


पी.टी.एस. के प्रशिक्षार्थी हुये कोरोना संक्रमित, 35 जवान आये पॉजीटिव : निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण




राजनांदगांव । केजन साहू | जी.ई.रोड स्थित पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षार्थी कोरोना पॉजीटिव आने पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने तहसीलदार रमेश मोर एवं निगम के तकनीकि अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया और प्रशिक्षार्थीयों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये सावधानी बरतने प्रशिक्षण केन्द्र डी.एस.पी. श्रीमती अंजली पेटेवार एवं प्रशिक्षकों से कहा।

https://vcannews.com/?p=4810

निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि पी.टी.एस. में प्रशिक्षणरत जवान के दंतेवाडा, जगदलपुर, कोडागाव, सुकमा, कबीरधाम से आने के पश्चात कुछ जावानों में कोविड संक्रमण के लक्षण दिखाई दिये। परीक्षण उपरांत एक जवान कोविड पॉजीटिव होने पर पीटीएस में मेडिकल कैम्प लगाकर जॉच की गयी। जॉच उपरांत 626 जवानों का एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें से 35 जवानों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई तथा 191 जवानों का आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट आगामी दिनों में प्राप्त ंहोगी।

पॉजीटिव आने वाले जवानों को तत्काल एकलव्य कोविड सेन्टर भेजा गया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर महोदय के संज्ञान में आने पर उनके निर्देश पर आकर जानकारी ली गयी। डी.एस.पी. श्रीमती पेटेवार तथा प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया कि कोई भी जवान प्रशिक्षण केन्द्र से बाहर न जावें एवं बाहर से कोई भी व्यक्ति अंदर न आवें, सभी लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करे और तीन दिन के उपरांत पुनः जवानों का टेस्ट करावे, जिससे संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।

https://vcannews.com/?p=4779


निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और निकट भविष्य में तीसरी लहर आने की भी संभावना है। जिसे ध्यान में रखते हुये कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना है, मास्क लगाना है, सामाजिक दूरी का पालन करना है, समय समय पर हाथ को साबुन से धोना है। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की है कि मास्क लगावे, सामाजिक दूरी का पालन करे, दुकान में बिना मास्क लगाये आये ग्राहक को समान न देवे तथा गोमास्ता एक्ट का पालन करते हुये सप्ताह में एक दिन प्रतिष्ठान बंद रखे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE