November 28, 2026

Join With Us


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जला 'कार्तिगई दीपम' : 15 मीटर दूर दरगाह




मदुरै | न्यूज़ डेस्क | सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुप्पारनकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर दीप जलाया गया | भगवान मुरुगा की जय-जयकार करते हुए वेत्रिवेल मुरुगानुक्कु अरोहारा के मंत्रों के बीच दीप रोशन हुआ | इस दौरान 50 लोगों को पहाड़ी पर जाने की अनुमति मिली | इससे पहले सुबह पहाड़ी पर ऐसा नजारा दिखा, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया | एक तरफ सैकड़ों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने पहाड़ी पर स्थित सिकंदर दरगाह में पहुंचकर विशेष नमाज अदा की तो वहीं दूसरी तरफहिंदू श्रद्धालुओं ने सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ (CRPF) जवानों पर फूल बरसाकर उनका वेलकम किया | 

दरअसल, तिरुप्पारनकुंद्रम पहाड़ी पर मंदिर और दरगाह दोनों हैं | यहां दीप जलाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था | इस मामले में 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के आज शाम पत्थर के खंभे (दीपथून) पर 'कार्तिकई दीपम' का दीया जलाया गया है | मामला संवेदनशील होने के चलते यहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे | 

सुबह से ही दरगाह पर जुटने लगे मुस्लिम जायरीन

शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे से केरल और स्थानीय इलाकों के 100 से अधिक मुस्लिम जायरीन पहाड़ी की तलहटी में जुटने लगे थे | यह दरगाह एक सक्रिय सूफी दरगाह और मस्जिद है, जहां हालिया सख्ती के बावजूद श्रद्धालुओं को तय प्रक्रिया के तहत जाने की अनुमति मिली है | 

CRPF और RAF के हाथों में पूरी पहाड़ी की सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने पूरी पहाड़ी जिसमें मंदिर और दरगाह दोनों शामिल हैं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय बल को दी है | इसलिए सीआरपीएफ की एक कंपनी और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टुकड़ियां रातोंरात मंदिर परिसर पहुंची थीं | पहाड़ी रास्तों पर चेकपोस्ट बनाए गए थे | कोर्ट ने CRPF  को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मुस्लिम श्रद्धालुओं को दरगाह और मस्जिद में नमाज अदा करने से न रोका जाए और न ही कोई बाधा डाली जाए  | 

आखिर सुप्रीम कोर्ट को क्यों देना पड़ा दीया जलाने का आदेश 

दरअसल, पहाड़ी के पत्थर वाले खंभे (दीपथून) पर दीया जलाने को लेकर काफी समय से कोर्ट में केस चल रहा था | 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि इस बार दीपथून पर ही दीया जलाया जाए, लेकिन 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर अधिकारियों ने कोर्ट की बात नहीं मानी और तय जगह के बजाय उचिपिल्लैयार मंदिर के पास दीया जला दिया | इसी वजह से 27 नवंबर को कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई, मंदिर के ट्रस्टियों को सस्पेंड कर दिया और आज दोबारा दीप जलाने का आदेश दिया | 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE