November 25, 2026

Join With Us


जन्मकुंडली कैसे खोलती है जिंदगी के राज,12 भाव से जान सकते हैं भाग्य : पढ़े पूरी रिपोर्ट




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | धन विचार के लिए ज्योतिर्विद प्रायः जन्मपत्री में द्वितीय भाव पर विचार किया जाता है। मुख्यतः धन कारक ग्रह तीन हो सकते हैं, ये हैं धनेश यानि धन स्थान का स्वामी, दूसरा धन स्थान यानी द्वितीय भाव में स्थित ग्रह एवं तीसरा, धन स्थान पर दृष्टिपात करने वाला ग्रह। द्वितीय भाव स्थित ग्रह एवं उस पर दृष्टिपात करने वाला ग्रह जितना बली, शक्तिशाली होगा, वह उतना ही अधिक शुभ फल देगा।

इस प्रकार द्वितीय भाव के अध्ययन से यह पता चलता है कि किन-किन स्थितियों में धननाश होना प्रारब्ध में लिखा है। इस संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के कुछ योग इस प्रकार बतलाये गये हैं। बृहस्पति धन का कारक ग्रह है तथापि यदि बृहस्पति व्यय भाव अथवा बारहवें भाव में हो और धनेश यानि द्वितीय भाव का स्वामी निर्बल हो तथा लग्न पर किसी शुभ ग्रह की दृष्टि नहीं पड़ती हो तो धननाश का योग बनता है।

यदि द्वितीय भाव में लग्नेश यानि लग्न का स्वामी दुर्बल और पापी ग्रहों की दृष्टि से युक्त हो तो धन नाश होता है।

द्वितीय भाव स्थित ग्रह शत्रु राशि में, नीच राशि में, अस्त अथवा पापी ग्रह की दृष्टि में हो तो वह द्वितीय भाव स्थित ग्रह अपनी महादशा, अंतर्दशा एवं प्रत्यर्न्दशा में धननाश का कारण बनता है।

द्वितीयेश अर्थात् द्वितीय भाव, धन भाव का स्वामी धनेश व्यय भाव अर्थात् बारहवें भाव में हो तो धन का व्यय अत्यधिक होता है।

इसी तरह यदि व्ययेश यानी बारहवें भाव का स्वामी द्वितीय भाव में हो तो धन हानि होती है।

यदि लाभेश अर्थात् एकादश ग्यारहवें भाव का स्वामी लग्न से छठवें, आठवें या बारहवें भाव में स्थित हो तो धन नाश के योग बनते हैं।

केवल धन ही नहीं द्वितीय भाव से इन बातों पर भी विचार का उल्लेख ज्योतिषीय ग्रंथों में मिलता है, यथा माता का धन लाभ, भाई के मित्र, भाई की यात्रा, भाभी के मामा, मामा की भाभी, पुत्र की सास, पुत्र का उद्योग, पुत्र के मित्र की पत्नी, पुत्री के ससुर, अपने मित्र, मित्र की पुत्रवधू, मित्र का धन लाभ, शत्रु नाश, शत्रु मार्ग, शत्रु का भाग्योदय आदि। द्वितीय भाव मारक भी माना गया है तथा इसके स्वामी को मारकेश भी कहते हैं।

द्वितीय भाव का कारक बृहस्पति है, अतः बृहस्पति का प्रबल होना धन का नुकसान रोकने के लिए अत्यन्त आवश्यक है। धन नाश से बचने के लिए किसी धार्मिक स्थल में यथासम्भव निर्माण आदि का कार्य करवाऐं। ऐसा करने से धन का व्यय ईश्वर के कार्यों में होने के कारण बड़े घाटे अथवा नुकसान से बचा जा सकता है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE