अम्बागढ़ चौकी। केजन साहू । जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी में फिर से फर्जी शौचालय निर्माण का मामला सामने आया है बता दे कि इसके पहले भी ज़िले के अम्बागढ़ चौकी विकाशखण्ड में इस तरह का मामला सामने आ चुका है जिसकी अखबारों में प्रमुखता से खबरे भी प्रकाशित की गई थी जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने आनन फानन में रातो रात शौचालय का निर्माण कर मामले को छिपा लिया गया था लेकिन इस बार फिर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत आटारा में इस तरह का फर्जीवाड़ा सामने आया है जहां पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा फर्जी शौचालय निर्माण कराया गया है।
दअरसल केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को शौचालय निर्माण के लिए सरकार द्वारा सहायता राशि दी जा रही है जिसके अंतर्गत ऐसे हितग्राही को शामिल करना है जिनका परिवार संयुक्त परिवार से अलग परिवार हो चुका है और उनके घर पर शौचालय का निर्माण नही हो पाया है ऐसे हितग्राहियों को सरकार द्वारा 12 हजार की सहायता राशि सीधे उनके खाते में जमाकर कर रही है ।
क्या है एनएलओबी शौचालय निर्माण
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत भारत सरकार द्वारा एनएलओबी के तहत संयुक्त परिवार से अलग होकर जीवन यापन कर रहा होगा साथ ही उसके घर पर निजी शौचालय नही है ऐसे पात्र हितग्राहियों को शासन के तरफ से 12 हजार की सहायता राशि प्रदान कर रही है जिसमे स्वय का भी राशि लगाकर शौचालय का निर्माण कराना है ।
कैसे हो रहा फर्जीवाड़ा
ग्राम पंचायत सरपंच सचिव द्वारा अपात्र हितग्राहियों का चयन कर निजी शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की राशि का भुगतान किया गया है जबकि हितग्राहियों के घर नवीन शौचालय निर्माण ना करा कर पुराने शौचालय को ही रंगरोहन कर नवीन शौचालय बता दिया गया जबकि इस योजना के तहत नवीन शौचालय का जियो टेक भी होना है जिसके माध्यम से हितग्राहियों के खाते में 12 हजार की सहायता राशि जमा होना है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि पुराने शौचालय को कैसे जियोटेक कर दिया गया साथ ही पुराने को नया बता दिया गया जिसके बाद राशि भी प्रदान आहरण हो गया है आखिर इस तरह के फर्जीवाड़े को किस किस ने मिलकर अंजाम दिया है यह जाच का विषय है जिसका जिला प्रशासन द्वारा जाँच कर फर्जीवाड़ा करने वाले लोगो पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा चलाए जा रही योजना का उचित लाभ मिल सके और इस तरह के फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगाया जा सके ।
जिला कलेक्टर ने सुशासन त्यौहार में ग्रामीणों को दी थी जानकारी
राणाटोला सुशासन में जिला कलेक्टर के द्वारा शौचालय निर्माण को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई थी कि जिनके घर पर पहले से ही शौचालय निर्माण है वह हितग्राही इस योजना के लिए पात्र नही होंगे जो परिवार से अलग हो चुका है जिन्होंने अलग मकान का निर्माण कर लिया है जिनके यहां शौचालय का निर्माण बिल्कुल भी नही हुआ है ऐसे लोग ही पात्र होंगे जब जिला कलेक्टर ने खुद यह जानकारी मंच के माध्यम से राणाटोला सुशासन त्यौहार में ग्रामीणों को दी है तो ऐसे में अम्बागढ़ चौकी विकाशखण्ड के ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में हुए फर्जीवाड़े पर अब क्या प्रतिक्रिया रहती है और दोषियों पर क्या कार्यवाही तय होती है यह जिला कलेक्टर व जिला प्रशासन ही बता पाएगा ।