June 06, 2026

Join With Us


नये हार्वेस्टर की लाखों रूपये की राशि प्राप्त कर की 27 लाख रूपये की धोखाधड़ी

हार्वेस्टर के अधिकृत डीलर को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमाण्ड पर




दुर्ग | सोनम कौर | परशुराम साहू, धनेश ढीमर एवं टीकाराम साहू व्दारा पृथक-पृथक शिकायत कर मेसर्स दुर्ग ट्रेक्टर्स का अधिकृत डीलर, अनावेदक वरूण प्रताप सिंह व्दारा नया हार्वेस्टर की राशि प्राप्त किए जाने के उपरांत भी हार्वेस्टर उपलब्ध नहीं कराएं जाने, लगातार टाल मटोल कर घुमाए जाने की शिकायत प्रस्तुत किया गया था। शिकायत जांच के दौरान पाया गया कि उक्त आवेदकों व्दारा हार्वेस्टर के लिए बैंक से राशि फायनेंस कराई गई, जो सीधे अनावेदक के फर्म में बैंक से ट्रांसफर हुई, साथ ही आवेदकों व्दारा नगद राशि का भुगतान भी अनावेदक को किया गया, किन्तु अनावेदक वरूण प्रताप सिंह व्दारा उक्त आवेदकों से नये हार्वेस्टर की राशि प्राप्त किए जाने के उपरांत भी हार्वेस्टर उपलब्ध नहीं कराकर टाल मटोल किया जाता रहा ।

इस प्रकार वरूण प्रताप सिंह व्दारा नया हार्वेस्टर दिलाए जाने हेतु आवेदक परशुराम से 27 लाख रूपये प्राप्त किए जाने के उपरांत भी हार्वेस्टर उपलब्ध न कराकर धोखाधड़ी किया जाना पाए जाने पर थाना पुलगांव (चौकी जेवरा सिरसा) में आरोपी वरूण प्रताप सिंह के विरूद्ध प्रार्थी परशुराम साहू की रिपोर्ट पर अप.क्र.-515/2026, धारा 318 (4) बीएनएस कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

आरोपी व्दारा अन्य लोगों से भी हार्वेस्टर दिलाए जाने हेतु लाखों रूपये प्राप्त कर, हार्वेस्टर उपलब्ध नहीं कराएं जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी वरूण प्रताप सिंह पूर्व में थाना डौण्डी लोहारा, जिला बालोद में अप.क्र.-152/19 धारा 323, 34, 342, 384 भादवि पंजीबद्ध होना पाया गया है।

 गिरफ्तार आरोपी 

वरूण प्रताप सिंह, 36 वर्ष मालवीय नगर, शांति निकेतन अपार्टमेंटमोहन नगर




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE