हिंगणघाट । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता, कवि, उत्कृष्ट मंच संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता एड. इब्राहिम हबीब बख्श को उनके सामाजिक, मानवाधिकार एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय समाज रत्न पुरस्कार-2026” से महाराष्ट्र सरकार के सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल के हस्ते सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विधायक विक्रम काले, फ़िल्म स्टार अली ख़ान, गीतकार सुधाकर शर्मा, स्वागताध्यक्ष अरुण मराठे, संस्थाध्यक्ष अज़मत ख़ान, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष सैयद अली, प्रसिद्ध यू ट्यूबर निदा ख़ान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे ।
यह सम्मान एकता सेवाभावी संस्था, परभणी (महाराष्ट्र) द्वारा 11 जून 2026 को मुंबई स्थित मराठी पत्रकार भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
एड. इब्राहिम हबीब बख्श लंबे समय से वकालत के साथ-साथ सामाजिक, शैक्षणिक एवं मानवाधिकार संबंधी गतिविधियों में सक्रिय हैं। समाज के वंचित एवं जरूरतमंद गों को न्याय दिलाने तथा सामाजिक जागरूकता के लिए उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया ।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी उन्हें भारत सरकार के जिला युवा पुरस्कार, उत्कृष्ट मंच संचालक अवार्ड, गांधी सेवा पुरस्कार सहित अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है ।
उनके इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से हिंगणघाट एवं संपूर्ण वर्धा जिले में उनके चाहने वालों में खुशी का माहौल है तथा विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और विधि क्षेत्र की संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है ।