नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | भारत की सबसे पसंदीदा कारों में से एक 'होंडा सिटी' (Honda City) एक बार फिर नए अवतार में हमारे सामने आ गई है। होंडा ने अपनी पांचवीं जनरेशन वाली सिटी का दूसरा बड़ा अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है।
देश में कई मौकों पर 2026 Honda City Facelift के शुरुआती मॉडलों को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। बता दें कि, कंपनी ने हाल ही में आने वाली होंडा सिटी फेसलिफ्ट की एक झलक या टीजर शेयर किया है। आइए आने वाली 2026 सिटी फेसलिफ्ट के संभावित डिजाइन, फीचर्स और इंजन की खूबियों पर एक नजर डालते हैं।
कैसा हो सकता है डिजाइन
2026 Honda City Facelift को हाल ही में बिना कवर के देखा गया था। इसके फ्रंट में स्लीक सिग्नेचर LED DRLs के साथ एक कनेक्टिंग LED लाइट बार मिलती है। प्रोटोटाइप में LED हेडलाइट्स का नया सेट भी दिखाई दे रहा है और इसमें आगे और पीछे पूरी तरह से नए डिजाइन का बंपर और नए डिजाइन के एयर वेंट्स दिए गए हैं।
नया और अग्रेसिव लुक
यह नया डिजाइन City Facelift 2026को और ज्यादा अग्रेसिव और मिनिमिलिस्टिक लुक देता है। इसके पिछले हिस्से में रियर बंपर के अंदर ही एक डिफ्यूजर जोड़ा गया है। कार की टेललाइट का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है। लेकिन, इसमें एक नया इसमें एक नया स्टाइलिंग एलीमेंट दिया गया है।
क्या मिल सकते हैं फीचर्स
डिजाइन की तरह ही कंपनी से यह उम्मीद की जा रही है कि वह 2026 Honda City Facelift के इंटीरियर और फीचर्स में कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर सकती है। अगर इंटीरियर की बात करें तो आने वाली होंडा सिटी में नए सीट कवर, नई थीम और नए डिजाइन का डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिल सकता है। फीचर्स के मामले में Honda City Facelift में 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है।
इसके अलावा, यह कार मार्केट में बिक रहे मौजूदा मॉडल की ही तरह 8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का फुल एचडी कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे अन्य फीचर्स को बरकरार रखेगी।
कैसा होगा इंजन
Honda City Facelift 2026 का इंजन और पावर मौजूदा मॉडल की तरह ही रहने की संभावना है। Honda City का मौजूदा मॉडल 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से पावर लेता है जिसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड CVT ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ जोड़ा जा सकता है। होंटा सिटी का यह पेट्रोल इंजन 121 PS की पावर और 145nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।