May 03, 2026

Join With Us


स्वस्थ शरीर एवं स्वच्छ शहर की परिकल्पना को लेकर पाठशाला का आयोजन : मधुसूदन यादव

मस्ती की पहली पाठशाला में बच्चे व युवाओ ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा




राजनांदगांव | मनविंदर सिंह भाटिया |  मोबाईल की दुनिया से निकलकर प्रातः प्रकृति से जुडने नगर निगम द्वारा चौपाटी के पास रविवार सुबह आयोजित मस्ती की पहली पाठशाला में बच्चे एवं युवा बडी संख्या में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए। भारतीय परंपरा से जुड़े खेल के अलावा योगा एवं जुम्बा डांस का आनंद लेने सुबह 5ः30 बजे से ही बच्चे परिवार सहित पहुॅचे। पाठशाला में महापौर मधुसूदन यादव ने स्वच्छ शहर के लिए उपस्थित लोगो को स्वच्छता अपनाने शपथ दिलाई।

महापौर मधुसूदन यादव ने उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए कहा कि शहर वासियो ने पहले दिन उत्साह से मस्ती की पाठशाला में भाग लिए। बच्चे एव युवा जो आज मोबाईल की दुनिया में खोते जा रहे है, वे आज सुबह से ही अपने स्वास्थ्य की चिंता कर स्वस्थ्य मनोरंजन के लिए बड़ी तादात में परिवार सहित पहुचे, यह बहुत खुशी की बात है। उन्होने कहा कि नागरिको की मांग पर बजट में प्रावधान कर मस्ती की पाठशाला आयोजित किया जा रहा है। शहर के प्रबुद्धजन, समाजिक एंव खेल संस्था के सहयोग से पाठशाला शुरू की गयी है, गर्मी की छुट्टी में बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रत्येक रविवार को पाठशाला का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि आज पहला आयोजन है, आगे बेहतर रूप देने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने आज की उपस्थिति के लिए एवं सभी के सहयोग के लिए सबका आभार व्यक्त करता हूॅ।

आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि खेल जगत एवं समाजिक संस्था से जुडे प्रबुद्धजनों के सहयोग से मस्ती की पाठशाला प्रत्येक रविवार को सुबह 5ः30 से 7ः30 बजे तक आयोजित किये जायेगे। आज पहली पाठशाला शुरू हुई है, जिसमें निगम प्रशासन, पुलिस तथा यातायात विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्था में लगे हुए है, जो कमी है, उसको आगामी आयोजनो में दूरकर और अच्छा करने का प्रयास किया जायेगा।

पाठशाला का शुभारंभ योगा से हुआ जिसमें पतंजली भारत स्वाभिमान न्यास राजनांदगांव के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बच्चों ने योगा का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसे देख युवाओ एवं बुजुर्गो ने योग किया, इसके साथ बच्चे एवं युवाओ ने तीरंदाजी, रस्साकसी, बेडमिंटन, कराटे व साप-सीढ़ी के साथ साथ साई के विद्यार्थियो द्वारा किये गये एक्टीविटीज का मजा लिए। वही लगभग 200 बच्चो ने यामिनी क्रीडा केन्द्र द्वारा रंगो की मस्ती चित्रकला में भाग लेकर रंगो से अपनी कल्पना उकेरे। इसके अलावा सभी लोगो ने पाठशाला में पूरे समय चौपाटी के सामने बाडी टेक जीम के सदस्यो के साथ संगीतमय जुम्बा डॉस किये।

पाठशाला के अंत में महापौर यादव ने उपस्थितजनो को स्वच्छता अपनाने तथा अपने घर, मोहल्ले एवं शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने, न गंदगी करूगां, न किसी को करने दुगां, गिला एवं सुखा कचरा अलग रख निगम की स्वच्छता दीदीयो को देने, सिंगल यूज प्लांस्टिक का उपयोग नही करने, देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने शपथ दिलाई। पाठशाला में राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित छत्तीसगढी लोक गायक कांति कार्तिक यादव ने छत्तीसगढी गीत एवं भजन की प्रस्तुति देकर जनगणना में भाषा के कालम में छत्तीसगढ़ी भाषा लिखने गीत के माध्यम से अपील किए। पाठशाला का सफल आयोजन मेें पतंजली योग समिति, बाडी टेक जीम, साई संस्था, ब्लड डोनेड संघ, यामिनी कला केन्द्र, राजनांदगांव रनर गु्रप, के अलावा खेल जगत से हॉकी, कराटे, तीरंदाजी आदि संघो का सहयोग रहा। आज की पाठशाला में पार्षदो सहित बच्चे, युवा एवं बुजुर्गो ने परिवार सहित बड़ी संख्या में भाग लिये।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE