November 20, 2026

Join With Us


वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रो. डॉ. राजेश नाईक का 96वाँ स्वैच्छिक रक्तदान




नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरैशी |  "मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है" – इस महान विचार को अपने जीवन में चरितार्थ करते हुए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न राष्ट्रमाता इंदिराजी गांधी की जयंती तथा राष्ट्रीय एकात्मता दिवस के अवसर पर प्रो. डॉ. राजेश नाईक ने अपने जीवन का 96वाँ स्वैच्छिक रक्तदान किया | 

रक्तदान के माध्यम से मानवसेवा का संदेश देने वाले प्रो. डॉ. राजेश नाईक ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नागपुर की रक्तपेढ़ी में जाकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। वे भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की विशेषज्ञ समूह समिति के सदस्य, महाराष्ट्र राज्य रक्त संक्रमण परिषद के सदस्य, डागा स्मृति शासकीय महिला चिकित्सालय, गांधीबाग, नागपुर की नियामक एवं कार्यकारी समिति के सदस्य, माननीय जिलाधिकारी, नागपुर के प्रतिनिधि, नागपुर शहर केंद्रीय पुलिस शांति समिति के सदस्य, अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद, नागपुर शाखा के कार्यकारिणी सदस्य तथा श्री मयूरेश जीवनविकास परिवार संस्था के अध्यक्ष हैं।

इस अवसर पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नागपुर की रक्तपेढ़ी के प्रमुख डॉ. मुकेश वाघमारे, रक्त संक्रमण अधिकारी डॉ. रश्मी वानखेडे, अधीपरिचारक अमोल फाटे, समाजसेवा अधिक्षक विक्रम लांजेवार, रक्तपेढ़ी की समाजसेविका शुभांगी वाघमारे, वेदांत पानपालिया तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर मयूरेश जीवनविकास परिवार संस्था की ओर से विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथियों के करकमलों से प्रो. डॉ. राजेश नाईक को रक्तदाता कार्ड, रक्तदान प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिह्न प्रदान कर उनके निरंतर, निःस्वार्थ एवं प्रेरणादायी सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गयाँ। ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने प्रो. डॉ. राजेश नाईक की निरंतर रक्तदान सेवा की मुक्तकंठ से सराहना की तथा युवाओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सर्वोत्तम उदाहरण है





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE