October 28, 2026

Join With Us


बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सतर्कता जागरूकता वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित




भिलाई | नईमुद्दीन खान | सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग के सहयोग से बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7, भिलाई में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'सत्यनिष्ठा, समृद्धि की एक अनिवार्य शर्त है' रहा। इसमें भिलाई एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ उप महाप्रबंधक (विजिलेंस)  अंशुमन सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई तथा ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया।


प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने सत्यनिष्ठा, नैतिकता, पारदर्शिता और समृद्धि के बीच संबंधों पर विचारोत्तेजक तर्कों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति एवं तार्किक क्षमता का परिचय दिया। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति और विषय की गहन समझ ने प्रतियोगिता को रोचक एवं सार्थक बनाया।


प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में महाप्रबंधक (आरसीएल)  आलोक गोयल एवं उप महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं जनसम्पर्क) सुश्री अपर्णा चंद्रा उपस्थित रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके विचारों, तर्कों एवं प्रस्तुति की प्रशंसा की तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर बीएसपी के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ शिक्षक, प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ईएमएसएस स्कूल, सेक्टर-7 की वरिष्ठ व्याख्याता सुश्री नमिता देशपांडे ने किया। कार्यक्रम के अंत में उप महाप्रबंधक (विजिलेंस)  नवनीत शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के समापन समारोह के दौरान कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में पुरस्कृत किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाता है। यह सप्ताह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर के आसपास अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है और नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी रहता है। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों, विशेषकर युवाओं को ईमानदारी एवं नैतिक आचरण के प्रति प्रेरित किया जाता है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE