राजनांदगांव | संजय कश्यप | इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के किनारे मोहारा मेला का आयोजन 23,24 व 25 नवम्बर को किया जा रहा है। मोहारा मेला स्थल का गत दिनों महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने निरीक्षण किया और व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा मोहारा मेला स्थल में नगर निगम द्वारा आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराने व अन्य कार्योे के निष्पादन हेतु आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों की शिप्ट में ड्यूटी लगायी।
आयुक्त मरकाम ने निगम के अधिकारियों से कहा कि नदी के किनारे बेरिकेटिंग के अलावा बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था तीनों दिन सुचारू रूप से सम्पादित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से बचने नदी की ओर आवश्यकतानुसार बेरिकेटिंग करे, मेला स्थल मेे पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो, स्थल में लगे पोल के अलावा आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर लाईट लगावे, जिससे सम्पूर्ण मेला स्थल प्रकाशित हो तथा पेयजल के लिए पाईप लाईन विस्तार कर स्टेन पोस्ट लगावे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि साफ सफाई के अलावा मेला में लगे दुकानो के दुकानदारो से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नही करने तथा डस्टबीन का उपयोग करने समझाईस देना है। राजस्व अमला से कहा कि मेला परिसर में दुकाने दोनो ओर लगाया जावे, इस आधार पर ले आउट करावे तथा तीनो दिन मानिटरिंग करे।
आयुक्त मराकम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की शिप्ट में ड्यूटी भी लगायी हैै, जिसमें मोहारा मेला के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे मो. नं. 79993 94145 को बनाया गया है, इनके सहयोगी प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा मो.नं. 97705 19691 रहेगी तथा मेला में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था का दायित्व कार्यपालन अभियंता (संविदा) यू.के.रामटेेके को सौपा गया है एवं इनके सहयोगी सहायक अभियंता ज्योति साहू मो.नं. 87709 99761 रहेगे। इसी प्रकार मोहारा मेला के सम्पूर्ण व्यवस्था प्र.कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम मो.नं. 83197 26288 का दायित्व सौपा गया है, जो आवश्यकता अनुसार बेरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, मेले में दुकानों की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था करेगे, इनके सहयोगी सभी उप अभियंता रहेगे। साथ ही सभी सहायक अभियंता एवं उप अभियंता मेला स्थल में सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक एवं दोपहर 2ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक पेयजल सहित अन्य व्यवस्था में लगे रहेगे।
आयुक्त मरकाम ने बताया कि राजस्व अधिकारी मोबिन अली को अपनी टीम के साथ मोहारा मेला परिसर में दुकाने दोनो ओर व्यवस्थित लगाने ले आउट देने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था करने व तीनो दिन मानिटरिंग करने का दायित्व सौपा गया है। इसी प्रकार सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था का प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव मो.नं. 70006 70033 को एवं सहयोगी का प्र. स्वच्छता निरीक्षक पवन कुर्रे मो.नं. 75873 35587 व सपन साहू मो. नं. 62629 81724 को दायित्व सौपा गया है।