March 10, 2026

Join With Us


नगर में सफाई व्यवस्था मे सुधार लाने, सफाई विभाग की बैठक कर लापरवाह एवं अनुशासनहीन कर्मियो को कडी फटकार

लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मियो का वेतन कटेगा एवं वेतन रूकेगा




अंबागढ़ चौकी । केजन साहू । नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगरीय निकाय के सफाई विभाग के कर्मचारियो की बैठक की गई। सोमवार को हुई इस बैठक में कार्य के प्रति लापरवाह एवं अनुशासनहीनता बरतने वाले वर्करो को दो टूक शब्दों में आगाह किया गया की वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए अन्यथा कडी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। 

नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने सोमवार को नगरीय निकाय के सफाई विभाग के कर्मचारियो की बैठक कर मुख्य मार्गो व वार्डो में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। नगर अध्यक्ष ने सफाई विभाग के कर्मचारियो से कहा की यह एैसा कार्य है जिसके लिए हम कोई बहानेबाजी नही कर सकते है। साफ सफाई एवं स्वच्छता से जुडे कार्य हमारी सबसे पहली व बडी प्राथमिकताओ में हें । क्योकि स्वच्छता से जुडा कार्य लोगो के स्वास्थ्य एवं जीवन से जुडा हुआ कार्य है। इसलिए सभी कार्यो में स्वच्छता हमारे लिए वरियता क्रम में सबसे उपर है। और इस कार्य में कोई कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में पीआईयु रविन्द्र साहू, सफाई प्रभारी रामसाय पटेल, सफाई दरोगा लोकेश सलामे, सदाराम मंडावी, चेतन कोमरे, बलराम निषाद, मुकेश पटेल, बहाल निषाद, सन्नी सिन्हा, सहित नगर पंचायत के स्वच्छता कमांडो एवं स्वच्छता दीदिया शामिल हुई। 

लापरवाही हुई तो वेतन कटेगा एवं रूकेगा

सफाई विभाग की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष को सफाई दरोगा एवं सफाई प्रभारी ने बताया की कुछ एैसे भी कर्मचारी है जो बिना सूचना के गायब हो जाते है। और स्वीपर महिने में बिना सूचना एवं अवकाश के हर एक दो दिन में गायब हो जाते है। सफाई प्रभारी व दरोगा की ओर से एैसे लापरवाह एवं अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मचारियो से कडी कार्रवाई एवं वेतन रोकने व कटौती करने की मांग की गई। सफाई प्रभारी व दरोगा ने कहा की बिना कारण व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियो यदि एक दिन गायब रहते है तो उनका दोगुने दिन का वेतन काटा जाए और रोका जाए। 

 बेवजह काम से अनुपस्थित रहे तो जाएगी नौकरी

नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने सफाई कर्मचारियो की बैठक में कहा की किसी के खिलाफ कार्रवाई करना या उनका वेतन में कटौती करना एवं वेतन को रोकना हमारा उद्देश्य नही है। नगर अध्यक्ष ने कहा की निकाय में हमे किसी को नुकसान पहुचाने के लिए बिठाया नही गया है। लेकिन यदि नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने में हमारे नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के कार्य में हमारे कर्मचारियो की बार बार अनुशासनहीनता एवं लापरवाही समाने आती है। तो इसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों मे चेतावनी दी की जिन कर्मचारियो ने अपने कार्यशैली में बदलाव व सुधार नही लिया तो वे किसी भी स्थिती में बच नही सकते है। नगर अध्यक्ष ने कहा की यदि प्लेंसमेट कर्मचारी गलतिया दोहराते है तो वे फिर अपनी नौकरी खोने के लिए तैयार रहे और यदि नियमित कर्मचारी है तो वे फिर निलंबित या स्थानांतरण के लिए तैयार रहे। 

 एक वर्ष के कामकाज की समीक्षा

नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियो की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने सफाई विभाग के एक वर्ष के कामकाज की समीक्षा की। नगर अध्यक्ष ने इस बात से संतोष जाहिर किया की हमने टीम के रूप में सभी के मिले जुले प्रयास से एक वर्ष में नगर की सफाई व्यवस्था मे सुधार लाया है। लेकिन अभी भी वार्डो में नियमित सफाई व नालीयो के कचरा निकालने के मुददे में कुछ विशेष नही कर पाए है। नगर अध्यक्ष ने यह माना की सफाई कर्मचारियो की संख्या कम होने एवं आए दिन सफाई कर्मचारियो को अन्य कार्यो मे लगा देने से काम जरूर प्रभावित हुई है। लेकिन हमे एक बार फिर नयी कार्ययोजना बनाकर काम करने की आवश्यकता है। यदि हम सभी मिल जुल कर प्रयास करे तो हमारी स्थिती में सुधार एवं नगर में बदलाव आएगा। 

 कचरा फैलाने पर होगा जुर्माना एवं कार्रवाई

सफाई विभाग की बैठक में जानकारी दी गई की सभी वार्डो मे घर घर डस्टबीन एवं व्यवसायिक क्षेत्र में दुकानदारो को डस्टबीन वितरित की जा चुकी है। इसके के बाद भी नगर के कुछ चौक चौराहो व मेनरोड में कचरा डालने की शिकायते आ रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई प्रभारी दरोगा को निर्देशित किया की वे पीआईयु को साथ लेकर एैसे व्यक्ति को चिन्हाकिंत कर उनक व्यवाहर में परिवर्तन लाने के लिए कार्य करे। यदि इसके बाद भी शिकायते सामने आई तो सीएमओ को निर्देशित किया जाता है की वे नगरपालिका एक्ट एवं एसबीएम के अंतर्गत इनके खिलाफ कडी कार्रवाई करे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE