April 18, 2026

Join With Us


30 अप्रैल तक स्वयं भरें जनगणना फॉर्म : निगम ने किया जागरूकता अभियान शुरू घर-घर सर्वे से पहले

जागरूकता मुनादी के माध्यम से नागरिकों को किया जा रहा प्रेरित




दुर्ग | सोनम कौर | भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के अंतर्गत घर-घर सर्वेक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में मुनादी के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है, जिसमें उन्हें जनगणना के महत्व एवं सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे अपने घर आने वाले सर्वेक्षण दल को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे यह महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस अभियान के तहत निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो क्षेत्रवार निगरानी करते हुए जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सर्वेक्षण प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

स्व-गणना की सुविधा के अंतर्गत नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वयं अपने घर से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए नागरिक निर्धारित लिंक???? https://share.google/NVYGbDb61Mjmdoaih⁠� या शासन के आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर अपना गणना पत्रक भर सकते हैं।निगम प्रशासन ने सभी विभाग प्रमुखों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना करने की अपील की है, ताकि जिले के लोग इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। ऑनलाइन फॉर्म भरने के पश्चात एक विशिष्ट आईडी (Unique ID) प्राप्त होगी, जिसे 1 मई से घर-घर आने वाले प्रगणक को दिखाना अनिवार्य होगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का फॉर्म भरा जा सकेगा तथा पोर्टल प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

यदि कोई नागरिक 30 अप्रैल तक स्व-गणना नहीं कर पाता है, तो 1 मई से 30 मई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी संकलित करेंगे। डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय जांच व्यवस्था भी लागू की गई है। निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त किए जा सकें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE