राजनांदगांव | मनविंदर सिंह भाटिया | भारत सरकार की प्रमुख योजनाओ में लाभकारी योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का क्रियान्वयन शहर में किए जाने तथा घरेलू बिजली बिलो में कटौती करने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ उपभोक्ताओ को अधिक से अधिक मिल सके। इसी तारतम्य में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर प्रशासन की टीम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र के कालोनियो में जा कर कालोनिवासियो से ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने प्रेरित किया जा रहा है।
कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में नगर निगम एवं विद्युत मण्डल के अधिकारी कालोनियो मे जाकर प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना का लाभ देने व्यापक प्रचार प्रसार कर रहे है। इस सप्ताह नेहरू नगर, अभिनंदन ग्लेक्सी, जीवन कालोनी आशानगर, रिद्धी सिद्धी कालोन एवं साहू अपार्टमेंट में प्रशासन की टीम जाकर सौर ऊर्जा का लाभ लेने जानकारी देकर प्रेरित किए।
विद्युत मण्डल के अधीक्षण अभियंता एस.कवर, कार्यपालन अभियंता कौशलेन्द्र पाण्डे, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता (संविदा) यू.के.रामटेके ने सयुक्त रूप से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में अलग अलग दिन जाकर कालोनिवासियो को जानकारी दी कि योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रही है। योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का शासन द्वारा प्रावधान है एवं बैक से ऋण लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। घर की बिजली की खपत के अनुसार सोलर पैनल लगाना है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनाने की दिशा में घरेलू बिजली बिल में कटौती करने तथा परंपरागत ऊर्जा के स्त्रोेत की निर्भारता को कम करने सौर ऊर्जा के माध्यम से अपनी बिजली स्वयं उत्पन्न करने के लिए सशक्त बनाना है, इसमें अतिरिक्त बिजली को बेच कर आय कमाने का अवसर भी प्राप्त होगा।
कालोनियो मे जाकर बैठक के दौरान सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देने पर कालोनिवासियो में उत्साह बढ़ रहा है और उपभोक्ता सौर ऊर्जा प्लांट लगाने प्रेरित हो रहे है। कालोनी के पदाधिकारियो ने कहा कि कुछ घरो में सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया है और लोगो को सौर ऊर्जा का लाभ लेने आवेदन भराया जावेगा। सभी कालोनियो में बिजली उपभोक्ताओ की अच्छी भागीदारी रही और लोग जानकारी से प्रेरित होकर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की दिशा में अपनी मंशा जाहिर किए। इस दौरान लीड बैंक के मैनेजर सिंह के अलावा विद्युत मण्डल के सहायक अभियंता रोहित मण्डावी, नगर निगम के प्र.सहायक अभियंता सुषमा साहू, उप अभियंता अनुप पाण्डे, तिलक राज ध्रुव, प्रशासन का अमला सहित कालोनिवासी उपस्थित रहे।