April 18, 2026

Join With Us


गंजपारा स्कूल में सुविधाओं के विस्तार पर जोर, खेल मैदान, डोम व गार्डन निर्माण के लिए निर्देश : महापौर मधुसूदन यादव

स्कूल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने महापौर सक्रिय




राजनांदगांव | मनविंदर सिंह भाटिया | शहर के गंजपारा स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल का आज महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए क्लासरूम, किचन और लैब का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल,वार्ड पार्षद रवि सिन्हा, पार्षद जैनम बैद,पूर्व पार्षद शरद सिन्हा, पूर्व नामांकित पार्षद राजेश अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा, उप अभियंता अनुप पाण्डे,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा सहित स्कूल की प्राचार्य राबिया सादाब, शिक्षकगण उपस्थित रहे।

महापौर ने स्कूल परिसर के समग्र विकास पर जोर देते हुए खेल मैदान में पाथवे निर्माण, परिसर में डोम निर्माण, कारपेट ग्रास लगाने एवं गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है, इसके लिए सभी जरूरी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही महापौर ने गंजपारा स्कूल के पास नया आंगनबाडी भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने कहा। उन्होंने अन्य प्रस्तावित कार्यों के लिए शीघ्र इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि विकास कार्यों को जल्द शुरू किया जा सके।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE