April 16, 2026

Join With Us


विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉ. राजेश नाईक ने किया 94वां रक्तदान




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी । “मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है” इस महान विचार को आत्मसात करते हुए, विश्व स्वास्थ्य दिवस के पावन अवसर पर प्रा. डॉ. राजेश नाईक ने अपना 94वां स्वैच्छिक रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह रक्तदान शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल, नागपुर की रक्तपेढ़ी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रक्त संक्रमण अधिकारी डॉ. धनश्री केलकर, डॉ. मुकेश वाघमारे, डॉ. हिमांशु पिंपरीकर, प्रयोगशाला तंत्रज्ञ आशिष पवार, तथा स्टाफ नर्स संजीवनी निकोसे, तन्नू सिंह, विभावरी शेंडे और कृष्णाजी पाकमोडे सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

प्रा. डॉ. राजेश नाईक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वे भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की विशेषज्ञ समूह समिति के सदस्य हैं तथा महाराष्ट्र राज्य रक्त संक्रमण परिषद के सदस्य भी हैं। इसके साथ ही वे डागा स्मृति शासकीय स्त्री अस्पताल, गांधीबाग, नागपुर की नियामक एवं कार्यकारी समिति के सदस्य, मा. जिला कलेक्टर, नागपुर के प्रतिनिधि, नागपुर शहर केंद्रीय पुलिस शांति समिति के सदस्य, अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद (नागपुर शाखा) के कार्यकारिणी सदस्य तथा  मयुरेश जीवन विकास परिवार संस्था के अध्यक्ष हैं।

इस प्रेरणादायी उपलब्धि के उपलक्ष्य में मयुरेश जीवन विकास परिवार संस्था द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मान्यवरों के करकमलों द्वारा प्रा. डॉ. राजेश नाईक को रक्तदाता कार्ड, रक्तदान प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह सराहनीय पहल समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को उजागर करती है तथा नागरिकों को इस जीवनरक्षक अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करती है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE