March 10, 2026

Join With Us


महिलाए युगो युगो से वंदनीय, वे सबला है और आज सभी क्षेत्रो में उनका हैं वर्चस्व : अनिल मानिकपुरी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगरीय निकाय में नगर की श्रमवीर वीरांगना मातृशक्तियो का हुआ सम्मान




अंबागढ़ चौकी ।केजन साहू ।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर पंचायत में नगर की श्रमवीर वीरांगना मातृशक्ति का सम्मान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता दीदियो द्वारा दिए जा रहे योगदान को नमन करते हुए कहा की नगर के विकास में दीदियो जो काम कर रही है इसके लिए नगरवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नगर ही नही पुरे क्षेत्र में जगह जगह मातृशक्तियो का सम्मान किया गया। ब्लाक मुख्यालय में जंहा शासन द्वारा विकासखंण्ड स्तर पर महतारी सम्मेलन का आयोजन कर आगनंबाडी कार्यकर्ता, सहायिका एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया। टाउनहाल में आयोजित महतारी सम्मेलन में भारी संख्या में महिलाए जुटी थी। कार्यक्रम जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप वर्मा एवं एसडीएम डॉ. हेमेंद्र भूआर्य सहित भाजपा पदाधिकारियो की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ। समारोह में षामिल हुई मातृशक्तियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

 महिलाए किसी से कमजोर नही-अनिल मानिकपुरी

नगरीय निकाय कार्यालय में नगर की स्वच्छता दीदियो एवं निकाय की मातृशक्तियो को सम्मनित करते हुए नगर अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा की आज के दौर में महिलाए किसी से कमजोर नही है। वे अबला नही बल्कि सबला है। उन्होने कहा की आज समाज व देश में ही नही पुरे विष्व में महिलाओ ने हर क्षेत्र में पुरुषों को पीछे छोड दिया है। नगर अध्यक्ष ने कहा की आज हमारे देश में संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रध्यक्ष पद पर महिला ही विराजमान है। नगर अध्यक्ष ने कहा की हमारे देश एवं हमारी संस्कृति में महिलाए युगो से पूज्यनीय रही है। और सदैव पूजी जाती रहेगी। हमारे वेद शास्त्र एैसे ढेरो उदाहरणो से भरे हुए जंहा भगवान से पहले माता का नाम व स्थान रहता है। नगर अध्यक्ष ने कहा की राधेकृष्ण व सीताराम से ही समझा जा सकता है की हमारे देश एवं समाज में महिलाओ का क्या स्थान है। 

 दीदियो को साडी भेट कर किया सम्मानित

नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने महिला दिवस के अवसर पर नगरीय निकाय में कार्य करने वाली दो दर्जन से अधिक स्वच्छता दीदियो तथा निकाय के स्वच्छता श्रमदान मुहिम में जुडकर प्रत्येक शनिवार को श्रमदान अभियान में शामिल रहने वाली नगर की विभीन्न वार्डो की मातृशक्तियो को साडी भेटकर सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष ने कहा की महिलाओ का केवल एक दिन अंतरराष्ट्रीय दिवस या नवरात्रि में ही सम्मान कर औपचारिकताए पुरी नही करनी चाहिए। नगर अध्यक्ष ने कहा की हमारी सनातनी संस्कृति, धर्म और हमारे वेदपुराण यह कहते है की मातृशक्तियो की वंदना हर समय हानी चाहिए। इसके लिए एैसा कोई तिथि निर्धारित कर खानापूर्ती या दिखावे का काम नही किया जाना चाहिए। नगर पंचायत में आयोजित महिला सम्मन समारोह में निकाय के अधिकारी कर्मचारियो के अलावा बडी संख्या में स्वच्छता दीदी एवं नगर की मातृ शक्तिया शामिल हुई। नगर अध्यक्ष ने सभी को अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उन सभी के उज्जवल भविष्य की कामनाए की।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE