नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। सज्जादानशीन आस्ताने आलिया हामेदिया इफ्तेखारीया, कलम शरीफ दरगाह जि. उस्मानाबाद के सज्जादानशीन पीरे-तरीकत- हज़रत डॉ. शाह जाकिर हामीद मदजिल्लुआली दो दिवसीय दौरे पर नागपुर तशरीफ़ ला रहे है। हज़रत क़िब्ला 10व 11 मार्च को नागपुर में रहेंगे जबकि 12मार्च को सावनेर के वतन मंजील में पीर भाईयों को संबोधित करेंगे।
हर साल की तरह इस साल भी भव्य रोजा इफ्तार , मजलीस,दर्स ए कुरान और माईयो की मजलीस और तालीमाती प्रोग्राम खानकाहे हसनबाग में होगा । उल्लेखनीय है कि कलम शरीफ दरगाह का मंजर जहां कौमी एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करता है । वहीं हज़रत क़िब्ला का देशभर के हामीदीया खानकाहों से जुड़े मुरीदों को तालीमाती प्रोग्राम के जरीए जोड़े रखना और नये मुरीदीन बनाकर सुफीज्म को आम करना ये असल मकसद है।
नागपुर में लगभग 06 खानकाहों में नियमित रूप से प्रती सप्ताह मजलीस का एहतमाम होता कार्यक्रम के दौरान हजरत क़िब्ला देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं करते हैं । और विशेषकर रमजानुल मुबारक की फजीलत ,जंगेबदर की तफसिलात, और हज़रत अली की शहादत पर बयानात माहौल को पुरकैफ बना देते हैं।