April 16, 2026

Join With Us


अक्षय तृतीया के दिन को क्यों कहा जाता हैं शुभ : ये 5 गुप्त उपाय होंगे लाभकारी

अक्षय तृतीया का दिन हैं अत्यंत शुभ




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन किये जाने वाले पुण्य कर्मों का फल कभी समाप्त नहीं होता। यही कारण है कि इस दिन लोग दान-पुण्य के कार्य जरूर करते हैं। इसके अलावा ये दिन खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं इस दिन खरीदी गई वस्तु में कई गुना वृद्धि होती है। बता दें इस साल ये पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यहां हम आपको कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में बताएंगे जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन करने से किस्मत पलटते देर नहीं लगती। यदि आप आर्थिक तंगी, कर्ज या फिर नौकरी को लेकर परेशान हैं तो इस दिन चुपचाप इन 5 उपायों को जरूर करें। 

अक्षय तृतीया के 5 गुप्त उपाय 

अगर पैसा आपके पास टिक नहीं रहा है तो धन की स्थिरता के लिए लाल कपड़े में थोड़ा सा चावल और एक साबुत हल्दी की गांठ बांध लें। इस पोटली को अक्षय तृतीया की पूजा के समय मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। इसके बाद इसे तिजोरी में रखें या फिर पूजा स्थान पर ही रहने दें। कहते हैं इस उपाय को करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखें। कहते हैं इस उपाय को करने से भी धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में केसर और हल्दी का प्रयोग जरूर करें। इससे धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

इस दिन पितरों की कृपा पाने के लिए ब्राह्मणों या जरूरतमंद लोगों को घड़ा, पंखा, छाता, चप्पल, सत्तू, चीनी, घी, खरबूजा या खीरा का दान जरूर करें। कहते हैं इससे पितृ दोष से राहत मिल जाती है।

अक्षय तृतीया पर धनिया के बीज जरूर खरीदें। फिर इसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और पूजा के बाद इन बीजों को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। कहते हैं ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE