March 30, 2026

Join With Us


जन्मोत्सव पर जगह-जगह निकाली गई शोभायात्रा




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरैशी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया, शंख-पाँढ़वाल की मधुर ध्वनि और जय श्री राम' के जयकारों से माहौल गुजायमान हो गया, मंदिरों में प्रभु श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की गई, श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर महिलाओं ने भजन व गीत गाये शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया । भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ हवन-पूजन कर आरती गाकर समूचे वातावरण को भक्तिमय कर दिया । पोद्दारेश्वर राममंदीर से रामनवमी के शुभ अवसर पर राम जन्मोत्सव का आयोजन किया, शोभायात्रा में श्री राम, लक्ष्मण सिता और हनुमान की आकर्षक झांकियां निकाली गयी। शोभायात्रा में भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने भाग लिया । मार्गो पर ताक शरबत और खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया।  

 सुबह से ही शहर के सैकड़ों राम मंदिरो में भक्तों की भारी भीड़ रही. विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रीराम जन्मोत्सव पर गुरुवार को 'ऑरेंज सिटी' रामलला के जयकारों से गूंज उठी । श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर की ओर से 65 झांकियों के साथ करीब तीन किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में अद्भुत रथ पर विशेष श्रृंगार कर निकले प्रभु श्रीरामचंद्र सबके आकर्षण के केंद्र रहे । विशेष रथ में भगवान श्रीराम के साथ मां जानकी, भाई लक्ष्मण व उनके अनन्य भक्त पवनपुत्र हनुमान मौजूद थे ।

शोभायात्रा जिन स्थानों से से गुजरी, वहां भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया । रामलाल की आगवानी फूलों से की गई । सामूहिक आरती उतारकर विजय आशीष लिया। यात्रा के साथ चल रहे बैंड ने भक्तिगीतों से समा बांध दिया । जो लोग शोभायात्रा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके उनके लिए सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों पर ऑनलाइन प्रसारण किया गया । इसके लिए शहर में 7 स्पॉट बनाए गए हैं. जिसमें 35 सेवादल के बच्चों की ड्यूटी लगाई गई थी ।

सोशल मीडिया वर्क में एक्सपर्ट इन बच्चों ने लाखों भक्तों को शोभायात्रा का लाइव टेलीकास्ट कर आनंद से भर दिया । इसका कंट्रोलरूम राममंदिर में बनाया गया । शोभायात्रा पोद्दारेश्वर राममंदिर से शाम 4 बजे निकली । इस दौरान भगवान के शस्त्र और शास्त्र रथ पर भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी के श्री विग्रहों का वैदिक विधि से पूजन किया गया । यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में सीएम देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महापौर नीता ठाकरे, भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, बनवारी लाल पुरोहित, चंद्रशेखर बावनकुले, कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, विकास ठाकरे, डॉ. नितिन राऊत, प्रवीण दटके, मोहन मते के साथ बड़ी संख्या में अन्य अतिथिगण मौजूद थे ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE