March 21, 2026

Join With Us


हर्षोल्ल्लास के साथ ईदुल फित्र गई मनायी




हिगनघाट । एड अब्दुल अमानी कुरैशी । पवित्र रमज़ान माह के समापन के बाद मनाया जाने वाला ईद-उल-फितर का त्योहार शहर सहित पूरे क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

ईद की नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और अमन, शांति व खुशहाली की दुआएं मांगीं। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां उन्होंने नए कपड़े पहनकर इस त्योहार का आनंद लिया।

इस मौके पर घरों में विशेष पकवान जैसे सेवइयां, शीरखुरमा आदि बनाए गए और लोगों ने अपने रिश्तेदारों व मित्रों के साथ मिलकर खुशियां बांटी। बाजारों में भी ईद के चलते विशेष रौनक देखने को मिली।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ईद-उल-फितर का यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है। अदब तंजीम के शुनीत अख्तर,नासीर खान, जीयाखान, सैय्यद अर्शद, मलक नईम, अली सैफी, जमील मलक, ज़फ़र शेख,  मुफज्जल हुसैन ने सभी को ईद की मुबारकबादीयां पेश की है ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE