March 07, 2026

Join With Us


होली में दिखा उल्लास, नगरवासियो ने प्रेम, सदभावना एवं भाईचारा के साथ मनाई होली




अंबागढ चौकी | केजन साहू |  रंग अबीर का पर्व होली नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पुलिस की सक्रियता से इस वर्ष होली में छिटपुट मारपीट से जुडी घटनाओ के अलावा कोई बडा वारदात नही हुआ। होली शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रेम सदभावना एवं कौमी एकता का पर्व होली में लोगो में काफी उल्लास व उत्साह देखा गया। नगर व क्षेत्रवासियो ने छक कर एक दूसरे को रंगो से भिंगोया एवं गुलाल से सरोबर कर दिया। 

होली से एक दिन पूर्व पुलिस द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च एवं होलीका दहन तथा होली के दिन एवं रात पुलिस की चौकसी तथा सक्रियता से अन्य वर्ष के मुकाबले इस बार होली में नगर व क्षेत्र में कही कोई बडी घटना एवं दुर्घटना नही घटी। होली से एक दिन पूर्व ने नगर के चारो दिशाओं में चेकिंग पांइट लगाकर तीन सीट एवं लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने वाले तथा दुपहिया वाहनो के साइलेंसर निकाल कर वाहन चलाने वाले चालको तथा बिना लाइंसेंस के वाहन चलाने वाले नाबालिगो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस की सख्ती के बाद होली के दिन असामाजिक तत्व भूमीगत नजर आए।

वही होली के एक दिन पूर्व सोशल मीडिया में गुंडा बदमाशो की तरह रील बना कर डालने वाले आधा दर्जन आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई एवं जेल भेज दिए जाने से नगर में इस बार होली में मारपीट एवं अन्य वारदात की शिकायते प्रायः न के बराबर मिली। जिससे नगर में होली पुरी तरह शांतिपूर्ण मनाया गया। होली में नगर में जगह जगह होली मिलन का आयोजन किया गया। लोगो ने प्रेम व सदभावना के प्रतीक होली का पर्व बडे उल्लास व आंनद के साथ मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर के बस स्टैन्ड में होली मिलन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होने नगरवासियो को रंग गुलाल लगा कर होली प्रेम व शांतिपूर्ण तथा भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया। उन्होने कहा की यह पर्व हमे बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है। इसलिए हमे ईर्ष्या द्वेष व बैर त्यागकर प्रेम, शांति व कौमी एकता के साथ होली मनानी चाहिए।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE