नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरेशी | नंदनवन स्थित काया केयर फिजियोथैरेपी, दंत चिकित्सा, पैथोलॉजी, होम्योपैथी सेंटर तथा सर्व मानव सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्व. तेजराज गटागट जैन इनकी स्मृति में एवं आर्थिक सहयोग से रोग निदान, एस टी बस स्मार्ट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बांधकाम कामगार योजना कार्ड का भव्य शिविर संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ो लोगों ने लाभ लिया। इस अवसर पर प्रमुखता से सर्व मानव सेवा संघ के संस्थापक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ सुभाष कोटेचा, कार्याध्यक्ष केतन सेठिया उपाध्यक्ष महेश पेंढारी,अनिल शिंदे,अनिल ढेंगे, गोपाल पार्लेवार प्रमुखता से उपस्थित थे।
155 लोगों के एस टी बस कंसेशन स्मार्ट कार्ड ,30 लोगों के आयुष्मान कार्ड एवं सात लोगों के बांधकाम कामगार योजना कार्ड बना कर दिए, रोग निदान शिबीर के माध्यम से फिजियोथैरेपी ,दातों की एवं आंखों की जांच होम्योपैथी, ब्लड टेस्ट ,ब्लड शुगर टेस्ट निशुल्क किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अंकिता जैन डॉक्टर राहुल आहूजा डॉ सुमैय्या शेख,डॉ तानिया शेख, डॉ भाग्यश्री वाड़ीभस्मे, डॉ दीपा खोबरागड़े, रघुवीर सिंह परमार ,हर्ष परमार उमा लोखंडे, सबा शेख आदि ने अथक प्रयास किये। केंद्र संचालक हर्ष जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया|