February 01, 2026

Join With Us


ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा कलाकार चेतन बेले का भव्य सत्कार




नागपुर। एड अब्दुल अमानी कुरेशी। कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय कलाकार चेतन बेले का ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से भव्य सत्कार किया गया। यह सम्मान समारोह फाउंडेशन के संयोजक अब्दुल अमानी कुरैशी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

समारोह में चेतन बेले को उनकी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एड.अब्दुलअमानीकुरेशी ने कहा कि चेतन बेले ने अपने रचनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में कला और संस्कृति को नई दिशा दी है तथा युवा पीढ़ी को सकारात्मक प्रेरणा प्रदान की है।सत्कारमुर्ती इंजि.चेतन बेले  ने संस्था का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर भोयर,  हबीब अजमेरी, किशोरजी बेले, मोहम्मद इरफान, अमोल खोडके सरपंच, शेख सलीम,गजाननजी मिरे, दिनेश रोहनकर,इक़बाल शेख, चंद्रशेखर बेले, खुशालराव बेले, यादव नगारे, अरुण डाबरे प्रमुखता से उपस्थित थे।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कलाकार समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE