नेपाल | न्यूज़ डेस्क | नेपाल बाढ़ में लोगों की जान के साथ संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है | संपत्ति और कीमती सामान को बचाने की भी जद्दोजहद चल रही है | भोटेकोशी नदी में आई जबरदस्त बाढ़ ने भारी तबाही मचाई | अब तक 903 लोगों की मौत हो गई | घर, सड़कें और पुल सब बर्बाद हो गए | बाढ़ का पानी अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले गया | नुवाकोट जिले में एक बैंक भी सैलाब में डूब गया | थोड़े हालात सुधरे, तो बैंक की करोड़ों रुपये की संपत्ति को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन शुरू हुआ | इस दौरान लगभग 50 करोड़ नेपाली रुपये के मूल्य का सोना वापस मिल गया | नकद, चांदी और डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए गए हैं |
26 अगस्त को नेपाल में भयंकर बाढ़ आई | नेपाल के कृषि विकास बैंक की त्रिशूली-ढुंगे ब्रांच बुरी तरह सैलाब में चपेट में आए हैं | बैंक के लॉकर और जरूरी हिस्सों तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया | सामान सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन बहुत मुश्किल था | 
बैंक की कीमती चीजें बरामद
नेपाल पुलिस ने बताया कि 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम बैंक का जरूरी सामान बाहर निकालने में कामयाब रही | पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि त्रिशूली-ढुंगे ब्रांच से लगभग 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद, करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये की कीमत का सोना बरामद किया गया | इसके अलावा, बैंक के जरूरी दस्तावेज सुरक्षित जगह पहुंचाए गए |
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू टीम को कैश से भरे बॉक्स मिले | नोटों की गड्डियां पूरी तरह मिट्टी में सनी थीं. ब्रांच की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई | जगह-जगह मलबा और पानी होने से टीम के सामने बैंक का सामान बाहर निकालना बड़ी चुनौती थी | सबसे बड़ी चिंता सोना, चांदी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रूप से निकालना था | रेस्क्यू टीम इस काम को सुरक्षित रूप से पूरा करने में कामयाब रही | 
4247 लोग अभी भी लापता
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 903 लोगों की मोत हो चुकी है | 4247 लोग अभी भी लापता हैं | नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने बताया अब तक 10,451 लोगों को रेस्क्यू किया गया है |