कानपुर | न्यूज़ डेस्क | कानपुर में एक लड़की को उस लड़के की जीभ काटनी पड़ी, जो कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और खेत में अकेला पाकर जबरदस्ती उसे KISS करने लगा | अचानक हुए हमले से बचने के लिए लड़की ने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया | आरोपी लहूलुहान होकर अस्पताल पहुँचा | जांच में लड़की का बयान सही पाया गया और आरोपी के ठीक होते ही उसकी गिरफ़्तारी हो गई |
शादीशुदा होने के बाद भी लड़की के पीछे पड़ा था आरोपी
घटना का आरोपी युवक चंपी, बिल्हौर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है | शादीशुदा है, दो बच्चे भी हैं भी हैं | फिर भी वह काफी समय से गांव की एक युवती के पीछे पड़ा हुआ था | लड़की उसके रवैये से परेशान थी | कई बार उसने साफ शब्दों में कहा था कि वह इस तरह पीछा पीछा न करे, रास्ते न रोके, खेतों तक न आए | लेकिन चंपी पर इसका कोई असर नहीं हुआ | उल्टा उसकी हरकतें बढ़ती चली गईं | गांव के लोग भी उसे समझाते थे, पर वह वह मानने को तैयार नहीं था | लड़की के परिवार ने भी कई बार आपत्ति जताई, लेकिन मामला खुलकर थाने तक नहीं पहुंचा |
वारदात वाले दिन खेत में अकेली थी लड़की
दोपहर लड़की मिट्टी लेने खेत पर गई थी | आसपास कोई नहीं था और खेत गांव से थोड़ा दूर था | लड़की मिट्टी खोदने में झुकी हुई थी कि तभी चंपी चुपके से वहां आ पहुंचा | शायद उसे लगा कि यह मौका उसके लिए परफेक्ट है लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई | लड़की कुछ समझ पाती, इससे पहले उसने पीछे से पकड़कर उसे उसे जोर से जमीन पर गिरा दिया | लड़की जैसे ही उठने की कोशिश करती, वह उसके चेहरे पर झुक गया और जबर्दस्ती KISS करने लगा | लड़की ने उसे धक्का देने की कोशिश की, हाथ-पांव मारे, चिल्लाना चाहा लेकिन खेत बिल्कुल खाली था और वह ताकत में अकेली पड़ गई |
आरोपी ने और बढ़ाई अश्लील हरकतें
विरोध बढ़ता देख चंपी और उग्र हो गया | उसने लड़की की तस्वीर अपने मोबाइल में खोलकर उसके फोटो को भी चूमना शुरू कर दिया और दिया और चेहरे पर हाथ रखकर उसे बार-बार KISS करने की कोशिश करता रहा | यह सब कुछ इतने अचानक हुआ कि लड़की कुछ पल के लिए घबरा गई, लेकिन अगले ही क्षण उसे समझ उसे समझ में आ गया कि अगर अभी उसने कोई बड़ा कदम नहीं उठाया, तो वह इस स्थिति से निकल ही नहीं पाएगी |
दांतों से काट ली आरोपी की जीभ
जैसे ही चंपी फिर सके चेहरे पर झुका, लड़की ने पूरी ताकत जुटाई और एक सेकंड में उसके चेहरे को पकड़कर उसकी जीभ को दांतों से जोर से काट लिया | तेज़ दर्द ने आरोपी को वहीं वह चीखते हुए पीछे हट गया, उसके मुंह से खून बहने लगा और वह खेत की मेड़ पर जाकर गिर पड़ा | लड़की घबराई हुई थी, उसने तुरंत घर फोन करके अपने भाइयों को घटना के बारे म बताया |