December 11, 2024

Join With Us


तीन वर्षों से मार्शल आर्ट्स,बेस्ट कोच का नेशनल अवार्ड : महापौर व सभापति द्वारा ट्राफी देकर किया सम्मान




दुर्ग । जगजीत सिंह। मंगलवार को नगर निगम महापौर कक्ष में मार्शल आर्ट फुल कान्टैक्ट कराते व किक बॉक्सिंग के ख्याति प्राप्त गुरु सेनसाई गिरी राव के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में फुल कान्टैक्ट कराते व गर्ल सेल्फ डिफेंस के लिए लगातार तीन वर्षों से 2021,2022 एवं 2023 वर्ष को बेस्ट कोच का नेशनल अवार्ड मिलने पर पूरे छत्तीसगढ़ के साथ दुर्ग शहर को भी गिरी राव ने गौरवान्वित किया इसके लिए दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ सभापति राजेश यादव, पार्षद अरुण सिंह,एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू, हमीद खोखर,जमुना साहू,शंकर ठाकुर,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,अमित देवांगन,राय सिंह डिकोला एवं संस्था के प्रशिक्षक गण राम कुमार पाण्डेय,मनोज नेताम व समाज सेवी राकेश ठाकुर,हरीश साहू मोहम्मद शमीम उपस्थित थे।

सेनसाई गिरी राव को सभापति ने माला पहनाया वहीं महापौर धीरज बाकलीवाल ने गिरी राव जी को शाल पहनाकर फल दिया। महापौर, सभापति एवं पार्षदों ने मिलकर उन्हें नगर निगम दुर्ग कि ओर से ट्राफी देकर सम्मानित किया पश्चात महापौर ने गिरी राव को शहर का गौरव बताया अन्त में गिरी राव ने अपने सम्मान के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल व समस्त उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE