November 19, 2024

Join With Us


वर्ल्ड जूडो चैंपियन का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

वर्ल्ड जूडो चैम्पियनशिप




रायपुर । विक्की चौहान। लास वेगास वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप वेटेरंस 2024 में शामिल भारतीय जूडो खिलाड़ी रेखा कटरे ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता वर्ल्ड जूडो फेडरेशन द्वारा अमेरिका के लास वेगास में दिनाँक 4 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित की गई थी, जिसमें रायपुर, छत्तीसगढ़ की जूडो खिलाड़ी रेखा कटरे ने -49 आयु वर्ग और -63 भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

पिछले साल दुबई में वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें रेखा कटरे ने भी हिस्सा लिया था ।अभी वर्तमान में सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप झारखंड में आयोजित कि गई थी, जिसमें रेखा कटरे की बेटी अवि कटरे ने छत्तीसगढ़ के लिए रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया था ।

छत्तीसगढ़ के वासियों द्वारा रेखा कटरे और अवि कटरे को उनके ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी ऐसी ही सफलताओं से राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

रायपुर छत्तीसगढ़ की जूडो खिलाड़ी रेखा कटरे ने विश्व जूडो चैंपियनशिप अमेरिका (यूएसए) के लास वेगास में अयोजित कि गई थी, इस प्रतियोगिता में रेखा कटरे ने कांस्य पदक जीता था, इनके भारत में आगमन पर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट में स्वागत किया गया तथा रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट मे आगमन पर रायपुर शहरवासियो ने भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी .




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE