रीवा। समशेर सिंह गहरवार | आयुर्वेद महाविद्यालय रीवा में नवनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 4 नवंबर से चल रहा है जो कि लगातार 3 माह चलेगा। इस बीच 9 नवम्बर को कार्यक्रम में मप्र के आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंच कर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। डॉ अजय सिंह भाजपा अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपक कुलश्रेष्ठ ने की । संभागीय आयुष अधिकारी डॉ शारदा मिश्रा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि जी का पूजन व दीप प्रज्वलन किया गया। 
आयुष मंत्री ने महाविद्यालय में सभी विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने का आश्वाशन दिया । वहीं महाविद्यालय के विकास में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया । चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हताश , निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी चिकित्सा पद्धति से पूरे विश्वास के साथ चिकित्सा करें । आने वाला समय आयुर्वेद का ही होगा ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम में डॉ ओ पी द्विवेदी, डा ऊषा दुबे ,डा एस एन तिवारी, डा लोकेश, डा खरे, आदि सभी चिकित्सक ,छात्र छात्राएं, नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ एस एन तिवारी ने किया।