मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आपने बहुत से ऐसे किस्से सुने होंगे, जिसमें किसी को ज़मीन में गड़ा हुआ खज़ाना मिल जाता है | वो बात अलग है कि ऐसा हर किसी के साथ तो नहीं होता | हां, कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां खुदाई करने पर वाकई कुछ न कुछ कीमती हाथ लग ही जाता है और ऐसी जगहों पर आप सिर्फ किस्मत से ही पहुंच सकते हैं | एक शख्स को ज़मीन के अंदर गड़ी हुई ऐसी चीज़ मिली है, जिसके बाहर निकलते ही उसकी आंखें चमक उठीं |
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें शख्स ज़मीन की खुदाई कर रहा था, तभी उसे अंदर गड़े हुए कुछ बर्तन दिखाई देने लगे | इसमें से एक बर्तन को जब उसने कुदाल से फोड़ना शुरू किया तो अंदर से जो निकला, वो आंखें चौंधिया देने वाला था | आप भी इस क्लिप को देखने के बाद सोचेंगे कि काश हमें भी कुछ ऐसा ही मिल जाता |
किस्मत से मिला खज़ाना
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कुदाल लेकर गड्ढा खोद रहा है | उसे इसके अंदर कुछ बर्तन गड़े हुए दिखाई दे रहे हैं | इसमें से एक बर्तन पर शख्स कुदाल चलाता है और उसे अंदर से कुछ कीमती चीज़ें बाहर निकलती हुई दिखाई देती हैं | ये कुछ पुरातात्विक महत्व की चीज़ें हैं, जिनकी कीमत काफी ज्यादा होगी |
लोगो ने किए मिले जुले कमेंट
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर gooldseeker नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है | इस वीडियो को अब तक 7.7 मिलियन यानि 77 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 85 हज़ार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है | वीडियो पर लोगों के मिले जुले कमेंट देखे जा सकते हैं | कुछ यूज़र्स ने कहा कि इसने पुरातात्विक महत्व की चीज़ तोड़कर बर्बाद कर दी | वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये उसकी खुद की रखी हुई चीज़ें हैं |