November 26, 2023

Join With Us


नशे में धुत होकर आए शिक्षक पर कारवाही




हिंगणघाट ता प्र । मलक मोहम्मद नईम। तालुका के कानगांव स्कूल में शराब के नशे में टूल्ल होकर आए शिक्षक राजू कांबले की वजह से खलबली मची।

शिक्षण क्षेत्र के पवित्र स्थान पर इस तरह शराब के नशे में टूल्ल होकर आने से जिला परिषद स्कूल प्रशासन पर भी ऊंगलिया उठ रही है। उक्त शिक्षक शराब के नशे धूत होकर आने की शिकायत स्कूल के ही शिक्षिका ने व्यवस्थापन समिती की सुवर्णा देवढे को दि। उन्होंने स्कूल में जाकर जांच करने पर उक्त शिक्षक नशे में धूत नजर आया।जिस पर पुलिस में भी तकरार की गई। पुलिस ने स्कूल में पहुंच कर उक्त शराबी शिक्षक को थाने ले जाया गया।

राजू कांबले की इसके पूर्व भी शिकायत हुई थी। जब उनके पास प्रभारी मुख्याध्यापक का चार्ज था। तब उन्होंने शाला में अफरातफर कि थी, जिसकी जांच सुरु है। और अब ये शिक्षक नशे में धूत होकर आने से प्रकरण ने गंभीर रूप ले लिया है।

स्कूल में इस तरह शराब पीकर आने वाले शिक्षक पर शिक्षण विभाग क्या रुख अपनाता है इस और सबकी नजरें लगी है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE