नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरेशी | संत कबीर हाईस्कूल का एस.एस.सी. परीक्षा में 87% शानदार परिणाम संत कबीर हायस्कूल ने इस वर्ष एस.एस.सी. परीक्षा में 87 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। स्लम बस्ती क्षेत्र में स्थित इस विनाअनुदानित विद्यालय के विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के छात्र शौर्य वसंता पराते ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष सफलता अर्जित की तथा विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर संस्था के सचिव जयप्रकाश जगरामजी हेडाऊ ने सभी सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन एवं सत्कार किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन कर उच्च सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय के इस शानदार परिणाम से परिसर में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है।